Wednesday, May 20, 2026
- Advertisement -

यातायात के संसाधनों की कमी से जूझते रहे यात्री

  • रोडवेज, प्राइवेट बस अड्डों पर यात्रियों की भीड़
  • बसों में चढ़ने को यात्रियों को करनी पड़ी जद्दोजहद

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: त्यौहारों पर अपने घरों को आए नौकरी पेशा लोगों को वापस लौटने के लिए यातायात के संसाधनों की कमी से जूझना पड़ा। पंच पर्व त्यौहारों के बाद काम पर लौटने वाले यात्रियों की भारी भीड़ रही। बसों में सीट लेने के लिए जद्दोजहद का सामना करना पड़ा। डॉकडाउन के बाद से दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर ट्रेनों का संचालन न होने से यात्रियों की भीड़ में कई गुणा वृद्धि हो गई। रोडवेज विभाग को भीड़ को कवर करने के लिए बसों के चक्कर बढ़ाने पड़े।

12 नवम्बर से प्रारंभ हुए पंच पर्व धनतेरस, छोटी दीपावली, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैयादूज के त्यौहारों पर अपने घरों से बाहर दूसरे प्रदेशों एवं जनपदों में रहकर नौकरी एवं व्यवसाय करने वाले वाले अपने घरों को आए हुए थे। त्यौहार खत्म होने के बाद मंगलवार को घरों पर आए लोगों को वापस अपने कामों पर लौटना था।

जिसके चलते शहर के रोडवेज और प्राइवेट अड्डों पर यात्रियों की भारी भीड़ रही। मंगलवार को सुबह से रोडवेज स्टैंड, कैराना बस स्टैंड, मुजफ्फरनगर बस स्टैंड, झिंझाना-ऊन बस स्टैंड, सिसौली-कुड़ाना बस स्टैंड, भैंसवाल बस स्टैंड पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़नी प्रारंभ हो गई थी।

41 7

भीड़ को देखते हुए राज्य सड़क परिवहन निगम के क्षेत्रीय डिपो से मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और दिल्ली जाने वाली रोडवेज बसों की संख्या और फेरे बढ़ा दिए गए। रोडवेज स्टेशन अधीक्षक राजेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि शामली डिपो की 23 बसें है। यात्रियों की अधिकता को देखते हुए शामली-दिल्ली मार्ग पर 16 अतिरिक्त ट्रिप बढ़ाई जबकि शामली-मेरठ मार्ग पर 6 बसों की ट्रिप बढ़ाई गई। यात्रियों की आवश्यकता के अनुसार जिन स्थानों की सवारी ज्यादा उन रूटों पर बसों का संचालन कराया गया।

नागरिकों के लिए जंजाल बन रहा जाम

शहर में आये दिन गलने वाला जाम नागरिकों के जी का जंजाल बन गया है। शहर के सुभाष चौक से शुरू होना वाला जाम अब धीमानपुरा, गुरूद्वारा, रेलवे रोड, हनुमान रोड, वीवी इंटर कालेज रोड, फव्वारा चौक, अजंता चौक, करनाल मार्ग, दिल्ली रोड, बुढाना रोड आदि स्थानों पर फैलता जा रहा है।

शहर के बाजारों में लगने वाले जाम का मुख्य कारण दुकानों के बाहर किया गया अतिक्रमण भी है, लेकिन इस ओर किसी का कोई ध्यान नही है। शहर के सुभाष चौक और भिक्की मोड से दिन में निकलने वाले प्रतिबंधित ओवरलोड वाहन भी जाम का कारण बनते है।

रेलवे रोड स्थित मंडी से निकलने वाले वाहन जब शहर के शिव चौक से मुडते है जो वाहनों की दोनों ओर लंबी कतारे लग जाती है, जिसके बाद जाम की स्थिति बन जाती है। यही कारण भिक्की मोड का भी है, जहां से भारी वाहनों का प्रवेश होने से वाहनों की लाइने लग जाती है। गन्ना पेराई सत्र में जाम की समस्या अधिक विकराल हो जाती है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

PM Modi: देश को अलविदा कह गए भुवन चंद्र खंडूरी, पीएम मोदी ने जताया दुख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार...
spot_imgspot_img