Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे सहारनपुर, बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर बाद सहारनपुर पहुंचे और उन्होंने हेलीकॉप्टर पर सवार होकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण किया।

इसके बाद मुख्यमंत्री जेवी जैन डिग्री कॉलेज में बनाए गए राहत शिविर में पहुंचे और यहां शरण लिए हुए बाढ़ पीड़ितों से बातचीत की। उन्होंने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया कि किसी भी तरह की दिक्कतों का डटकर मुकाबला किया जाए और बाढ़ पीड़ितों की हर संभव सहायता की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सहारनपुर में यमुना के अलावा अन्य बरसाती नदियां बारिश में उफान पर आई और इस वजह से बाढ़ जैसे हालात पैदा हुए हैं लेकिन हमें हर संभव पीड़ितों की मदद करनी होगी।

पत्रकारों को भी संबोधित करेंगे

इसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला पुलिस लाइन पहुंच गया है और यहां पर वह अधिकारियों के साथ मीटिंग कर रहे हैं। बताया गया है कि मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री पत्रकारों को भी संबोधित करेंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

आप बुरी लतों के शिकार तो नहीं

भाषणा बांसल अधिकांश लोग चाय, कॉफी का सेवन करते हैं...

संभव है स्तन कैंसर से बचाव

रूबी महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बाद स्तन...

दौलत और शोहरत मिली है बहुत

जंगल की आग लहू के फूल बहुत खिल चुके!...

डिजिटल जनगणना की ऐतिहासिक शुरुआत

भारत जैसे विशाल और विविधताओं से भरे देश में...

एक राजनीतिक बहस का अंत

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कर दिया...
spot_imgspot_img