Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

बिजनौर से ही संस्कृत एवं संस्कृति की धारा का भी होगा प्रवाह: सीएम

जनवाणी संवाददाता |

बिजनौर: मुख्यमंत्री उप्र योगी आदित्यनाथ ने बिजनौर के पावन स्थल महात्मा विदुर की तपोस्थली विदुर कुटी से वृक्षारोपण जन अभियान-2023 का शुभारंभ करते हुए कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए परमावश्यक है कि धरती पर अधिक से अधिक वृक्षारोपण का कार्य किया जाए।

उन्होंने बिजनौर वासियों को बधाई देते हुए कहा कि वृक्षारोपण जन अभियान-2023 का शुभारंभ प्रदेश के उस जिले से किया गया है, जहां से उत्तर प्रदेश में गंगा का प्रवेश होता है। उन्होंने कहा कि पांच हजार वर्ष पूर्व गंगा नदी मुख्य प्रवाह विदुर कुटी से होता था, जिससे यह क्षेत्र अत्यधिक उपजाऊ, वन संपदा और प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण था।

23 18

उन्होंने बताया कि शासन द्वारा गंगा नदी के प्रवाह को विदुर कुटी तक लाने के लिए परियोजना बनाई जा रही है, जिसका शीघ्रता के साथ क्रियान्वयन करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि प्रदेश में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था पूर्ण रूप सुदृढ़ है कोई व्यक्ति सुरक्षा चक्र में सैंध लगाने की हिम्मत नहीं कर सकता।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में सुरक्षा और शांति के वातावरण के कारण आज उत्तर प्रदेश पर्यटन, उद्योग, विज्ञान, कृषि सहित सभी क्षेत्रों में विकास और उन्नति के नए आयाम तय कर रहा है और देश एवं विदेश के उद्योग बंधु यहां पूंजी निवेश करने में उत्साहित हैं।

पूरी खबर के ​लिए जनवाणी पढ़ें 

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई, सबरीमाला 2018 फैसले की समीक्षा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को केरल...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का असर, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मंगलवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई...

Jobs: UPSSC आबकारी कांस्टेबल भर्ती ,722 पदों पर निकली वैकेंसी, PET पास उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img