Friday, February 20, 2026
- Advertisement -

ग्वालियर में तैनात बिजरौल के बीएसएफ जवान की दुर्घटना में मौत

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: क्षेत्र के बिजरौल गांव निवासी बीएसएफ के जवान की ग्वालियर में स्कूटी फिसलने से दुर्घटना में मौत हो गई। उसका शव गांव में पहुंचा तो गांव में शोक का माहौल बन गया। शव के साथ बीएसएफ के जवान आए।उसे अंतिम सलामी दी। गांव में उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

बिजरौल गांव निवासी विपिन तोमर पुत्र ओमपाल सिंह (35) बीएसएफ में करीब 12 साल पहले भर्ती हुआ था। वर्तमान में उसकी तैनाती ग्वालियर ट्रेनिंग सेंटर में थी। वह अपना स्कूटर लेकर किसी कार्य से जा रहा था। तभी सड़क से उसका स्कूटर फिसल गया। उसका सिर्फ निकट के खंभे में लगा। गंभीर रूप से घायल विपिन को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्वालियर से उस यह सूचना गांव में आई। गांव के लोगों में शोक छा गया। गांव में उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

LG मनोज सिन्हा ने कश्मीरी पंडितों की सम्मानजनक वापसी और आतंकवाद पर सख्त रुख का दोहराया वादा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा...

AI Impact Summit के दौरान यूथ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में आयोजित एआई इम्पैक्ट...

Rahul Gandhi: सुल्तानपुर कोर्ट में राहुल गांधी का बयान दर्ज, 9 मार्च को होगी अगली सुनवाई

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर...
spot_imgspot_img