Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

अंडर-23 जिला स्तरीय क्रिकेट ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के दिशा निर्देशों के तहत आज रविवार को बाजोरिया क्रिकेट ग्राउंड पर सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा कराए गए सत्र 2023-24 के लिए सीनियर वर्ग (रणजी) और अंडर-23 जिला स्तरीय क्रिकेट ट्रायल में करीब 80 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।

अच्छे प्रदर्शन के आधार पर चुने गए खिलाड़ियों को फोन के माध्यम से सूचित किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी अगले स्तर के ट्रायल के लिए कानपुर भेजे जाएंगे। रविवार को सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा यूपीसीए के दिशा निर्देशों के तहत बाजोरिया क्रिकेट ग्राउंड पर डिस्ट्रिक्ट लेवल अंडर-23 और सीनियर रणजी वर्ग क्रिकेट ट्रायल का आयोजन किया गया।

22 22

ट्रायल में सिलेक्टर के तौर पर वरिष्ठ खिलाड़ी और क्रिकेट कोच राजीव गोयल टप्पू, प्रिंस पटेल, अर्जुन चौहान, शोएब सिद्दीकी रहे।  इस संबंध में एसडीसीए के अध्यक्ष अमर गुप्ता ने बताया कि आज हुए ट्रायल में करीब 80 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

उन्होंने बताया कि अच्छे खेल प्रदर्शन के आधार पर चयनित खिलाडियों को फोन के माध्यम से सूचित किया जाएगा। एसोसिएशन के पदाधिकारियों में राजकुमार राजू, साजिद उमर, पुण्य गर्ग, परविंदर सिंह, पाली कालड़ा, सैयद मशकूर, सत्यम शर्मा, राजीव गोयल, विनय कुमार, सचिन सैनी, अर्जुन चौहान, भावना तोमर, अर्जुन सिंह, रविश राठी, शोएब,प्रिंस पटेल, राव मुजीब रहमान, राज शेखर, अक्षय चौहान, मृदुल गर्ग, आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img