जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: आज शनिवार को पंजाब के सीएम भगवंत मान की अध्यक्षता में कैबिनेट मीटिंग चंडीगढ़ में होने जा रही है। बताया जा रहा है, यह मीटिंग पंजाब सिविल सचिवालय के कमेटी रूम में होगी।
इस बैठक का एजेंडा जारी नहीं किया गया है लेकिन माना जा रहा है कि कैबिनेट कुछ महत्वपूर्ण मसलों पर फैसला ले सकती है।
बता दें कि, बाढ़ के कारण यह बैठक चंडीगढ़ में की जा रही है क्योंकि इससे पहले ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत पिछली तीन मीटिंग विभिन्न जिलों में की गई थीं।