नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन है। इंडो-तिब्बती बॉर्डर पुलिस फोर्स ने ग्रुप ‘C’ के अन्तर्गत कांस्टेबल (ड्राइवर) के पदों पर भर्ती हेतु अधिसूचना जारी की है। आईटीबीपी भर्ती शाखा द्वारा आईटीबीपी कांस्टेबल भर्ती 2023 के तहत बैकलॉग सहित कुल 458 रिक्तियां अधिसूचित की गयी है।
इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आईटीबीपी कांस्टेबल रिक्रूटमेंट 2023 के लिए आईटीबीपी रिक्रूटमेंट की अधिकृत वेबसाइट www.recruitment.itbpolice.nic.in के माध्यम से 10 अगस्त 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
आईटीबीपी कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए पात्रता मानदंड
शैक्षिक योग्यता: अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण तथा उसके पास वैध भारी वाहन ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए होना चाहिए।
आयु सीमा (26 जुलाई 2023 को): उम्मीदवार की उम्र 21 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
राष्ट्रीयता: उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया: इस आईटीबीपी सिपाही भर्ती 2023 में उम्मीदवारों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी), लिखित परीक्षा, प्रैक्टिकल (स्किल) टेस्ट और डिटेल्ड मेडिकल एग्जाम (डीएमई)/ रिव्यु मेडिकल एग्जाम (आरएमई) के आधार पर किया जायेगा।
आवेदन शुल्क: सामान्य (जनरल), ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को निर्धारित परीक्षा शुल्क (100/-) का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। एससी/ एसटी और सभी महिला उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
ऐसे करें आवेदन
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.recruitment.itbpolice.nic.in पर जाएं।
-
आईटीबीपी कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
-
अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और आईटीबीपी कांस्टेबल भर्ती 2023 आवेदन पत्र भरें।
-
फॉर्म जमा करने के बाद, भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लें।

