नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन है। साउथ इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। साउथ अभिनेत्री श्रुति शनमुगा प्रिया के पति अरविंद शेखर का निधन हो गया है। अभिनेत्री ने इमोशनल पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है। अभिनेत्री की पोस्ट पर सेलेब्स से लेकर फैंस तक शोक व्यक्त कर रहे हैं।
श्रुति शनमुगा प्रिया ने पति संग अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा- यह सिर्फ शरीर है जो अलग हो गया, लेकिन आपकी आत्मा और मन मुझे अभी और हमेशा घेरे रहते हैं और मेरी रक्षा करते हैं। शांति में रहो मेरे प्यार अरविंद शेखर। आपके प्रति मेरा प्यार अब और अधिक बढ़ रहा है और हमारे पास पहले से ही एक-दूसरे के साथ बहुत सारी यादें हैं जिन्हें मैं जीवन भर संजो कर रखूंगी। आपकी याद आती है और आपसे और अधिक प्यार करती हूं अरविंद! मेरे बगल में आपकी उपस्थिति महसूस हो रही है।
https://www.instagram.com/p/CvfV309JeYV/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==


