नजीबाबाद: नजीबाबाद की दरियापुर में गुलदार ने आठ लोगों पर रात्रि के समय हमला बोलकर घायल कर दिया। हमला करते ही इलाके में हड़कंप मच गया पूरे गांव के लोग इकट्ठा हो गए।
मौके पर ग्राम प्रधान पहुंचे परिवार के लोगों ने बमुश्किल अपने बच्चों को गुलदार के चंगुल से छुड़ाया लेकिन तब तक गुलदार ग्रामीणों के छोटे बच्चों सहित कई को घायल कर चुका था। सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।