Sunday, February 22, 2026
- Advertisement -

77वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी समेत इन नेताओं ने देशवासियों को दी बधाई

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, संघ प्रमुख मोहन भागवत, राहुल गांधी, सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 77वें स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को बधाई दी और उनसे वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को और सशक्त बनाने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की अनेकानेक शुभकामनाएं। आइए, इस ऐतिहासिक अवसर पर अमृतकाल में विकसित भारत के संकल्प को और सशक्त बनाएं। जय हिंद!’ पीएम मोदी का बधाई संदेश हिन्‍दी और अंग्रेजी में है।

77वें स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, ‘भारत माता हर एक भारतीय की आवाज है! सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।’

उत्‍तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने देश को स्‍वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा, ‘मां भारती के वीर सपूत, सभी ज्ञात-अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों को शत शत नमन! 77वें स्वतंत्रता दिवस की प्रदेश वासियों को हृदय से बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं! अमर क्रांतिकारियों के सपनों का भारत, ‘आत्मनिर्भर भारत’ के रूप में आज साकार हो रहा है। जय हिंद-जय भारत!’

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, ‘यह स्वतंत्रता हमें गुलामी के लंबे दौर, कठिनाइयों और निरंतर लड़ाइयों की भी याद दिलाती है, जो भारत ने पूर्ण स्वतंत्रता के एकमात्र लक्ष्य से विचलित हुए बिना लड़ीं।

भौगोलिक दृष्टि से विदेशी शक्तियों के विरुद्ध भारतीय जनता का यह संघर्ष व्यापक और सर्वव्यापी था। समाज के सभी वर्गों ने अपनी क्षमता और शक्ति के अनुसार स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान दिया।’

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img