
किसी भी हाल में 2024 के आगामी लोकसभा चुनाव जीतने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की पूरी कोशिश है, जिसके लिए उनके साथ-साथ पूरी भारतीय जनता पार्टी की लॉबी दिन-रात लगी हुई है। बेरोजगारी, महंगाई, गरीबी, भुखमरी के बाद अब मणिपुर और हरियाणा में दंगों को लेकर सवालों से घिरी केंद्र की मोदी सरकार को अच्छी तरह पता है कि उसे 2024 में जीत आसानी से नहीं मिलने वाली, इसलिए इसके लिए अपनी सभी ताकतें पूरी सूझ-बूझ के साथ झोंकनी होंगी। और मेरे ख्याल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के पास इसका पूरा मैप बना हुआ है कि उन्हें कैसे आगे की रणनीतियां तैयार करनी हैं, जिससे तीसरी बार भी वो केंद्र की सत्ता में रिकॉर्ड जीत के साथ पहुंच सकें।