Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

विधायी समाधिकार समिति के सभापति का घेराव, हंगामा

जनवाणी संवाददाता |

शामली: भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के किसानों ने उस समय हंगामा खड़ा कर दिया जब विधायी समाधिकार समिति के सभापति एमएलसी वीरेंद्र सिंह कलेक्ट्रेट में मीटिंग के बाद जाने लगे। इसी बीच किसानों ने उनकी कार के आगे धरना देते हुए हंगामा शुरू कर दिया। किसान बकाया गन्ना भुगतान, ट्यूबवेलों में विद्युत मीटर लगाए जाने, हाईवे में भूमि अधिग्रहण तथा सिंचाई से संबंधित समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट पर धरना दे रहे थे।

दोपहर में करीब 1:30 बजे कलेक्ट्रेट में मीटिंग संपन्न होने के बाद जब विधायी समाधिकार समिति के सभापति जाने लगे तो किसानों ने उनकी गाड़ी के आगे बैठकर हंगामा प्रदर्शन शुरू कर दिया।

इस दौरान जिलाधिकारी रविंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक अभिषेक भी पुलिस बल के साथ आ गए। उन्होंने किसानों को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन किसान शांत नहीं हुए।

आखिर में भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने किसानों को बामुश्किल समझाकर बूझकर शांत किया। तब जाकर विधायी समाधिकार समिति के सभापति एमएलसी वीरेंद्र सिंह कलेक्ट्रेट से रवाना हो सके। काफी देर तक हंगामा की स्थिति बनी रही।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: तेज कार्रवाई से टली बड़ी दुर्घटना, फायर टीम ने समय रहते पाया आग पर काबू

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मंगलवार तड़के फाजिल कॉलोनी हबीबगढ़ रोड...

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई, सबरीमाला 2018 फैसले की समीक्षा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को केरल...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का असर, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मंगलवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई...

Jobs: UPSSC आबकारी कांस्टेबल भर्ती ,722 पदों पर निकली वैकेंसी, PET पास उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img