- विवि ने स्पोर्ट कोटे के ट्रायल के बाद जारी की लिस्ट
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: चौधरी चरण सिंह विवि की ओर से शनिवार को 17 से 19 नवंबर तक चले स्पोर्ट ट्रायल में सम्मलित हुए अभ्यर्थियों का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। जिसमें विवि की ओर से 124 छात्र-छात्राओं को र्स्पोट कोटे के प्रवेश के लिए पास किया गया है।
यह छात्र विवि व उससे संंबंधित कॉलेजों के स्नातक पाठ्यक्रमों में स्पोर्ट कोटे के माध्यम से प्रवेश ले सकते है। पास होने वाले छात्र-छात्राएं विवि की वेबसाइट www.ccsunivarsity.nic.in पर जाकर प्रवेश संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते है। वहीं सफल अभ्यर्थी अपनी लॉगइन आइडी से लॉगइन कर 22 से 23 नवंबर तक आॅफर लेटर डाउनलोड करेंगे। उसके बाद संबंधित महाविद्यालय में 24 नवंबर से 2 दिसंबर तक प्रवेश ले सकेंगे।
उसके बाद प्रवेश नहीं लिए जाएंगे। बता दें कि स्पोर्ट कोटे में प्रवेश के लिए विवि व उससे संबंधित कॉलेजों में करीब 6 हजार सीटें है। विवि में तीन दिन तक चले ट्रायल के लिए 131 अभ्यर्थी पहुंचे थे। प्रवेश के लिए सबसे अधिक 41 खिलाड़ी मेरठ कॉलेज के लिए चुने गए हैं, उसके बाद एनएएस कॉलेज के लिए 18 और एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद के लिए 15। वहीं सबसे अधिक खेल की बात करे तो कबड्डी के लिए 26 खिलाड़ी चुने गए है। वहीं शूटिंग 16 और एथलेटिक्स के में 14 खिलाड़ी शामिल है। 124 खिलाड़ियों में 99 लड़के और 25 लड़कियां शामिल है और कोर्स की बात करे तो बीए में सबसे ज्यादा स्पोर्ट कोटे के प्रवेश होंगे।

