Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

IRCTC Lucknow: अयोध्या से अंगकोरवाट-वियतनाम एवं कंबोडिया का पैकेज

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: आईआरसीटीसी लखनऊ द्वारा पहली बार संचालित अयोध्या से अंगकोरवाट, वियतनाम एवं कंबोडिया हवाई यात्रा पैकेज की सफलता एवं अत्यधिक मांग को देखते हुये, आईआरसीटीसी, क्षेत्रीय कार्यालय, लखनऊ द्वारा पुनः एक और टूर पैकेज आयोजित करने जा रहा है।

यह टूर पैकेज दिनांक 21.11.23 से 29.11.23 तक 09 दिन के लिए संचालित किया जायेगा। इस टूर के माध्यम से दक्षिण पूर्व एशिया के देश कंबोडिया और वियतनाम के 03 प्रमुख शहरों की यात्रा करेंगे। यह टूर दक्षिण पूर्व एशिया में प्राचीन भारतीय सांस्कृतिक जुड़ाव को देखने का अवसर प्रदान करेगी।

इस हवाई यात्रा पैकेज में जाने और आने की हवाई यात्राए, 04 सितारा होटलों में ठहरने की व्यवस्था एवं खाने हेतु भारतीय खाने की व्यवस्था, ब्रेकफास्ट, लन्च एवं डिनर आईआरसीटीसी द्वारा की जायेगी। इस टूर में यात्रियों को सीधे फ्लाइट से लखनऊ से वियतनाम एवं वापसी यात्रा की व्यवस्था की गई है।

कवर किए गए प्रमुख बिंदुओं का विवरण निम्नानुसार है-

1. सियाम रीप (कम्बोडिया)-अंगकोर वाट मंदिर, कॉम्पोंग फ्लुक फ्लोटिंग विलेज
2. हनोई (वियतनाम)-नगोक सोन मंदिर और होन कीम झील, ट्रान क्वोक पैगोडा और वेस्ट लेक.बा दीन्ह स्क्वायर
3. दांग जुआन बाजार-हैंग गई शॉपिंग स्ट्रीट
4. हा लांग बे (वियतनाम)-क्रूज राइड के साथ क्रूज पर रात में रुकना, इस दौरान क्याकिंग का लुत्फ उठाने का भी आनंद लें सकेंगे।
5.दा नांग (वियतनाम)-नॉन नॉउक समुद्र तट और ओल्ड टाउन होई के यूनेस्को विरासत स्थल, केबल कार द्वारा बाना हिल्स का दौरा, वोंग गुयेट पहाड़ियों, लिन्ह उन्ग पैगोडा और रेंच के पुराने विला, केबल कार द्वारा नुई चुआ पर्वत का दौरा, बान ना रेंज की चोटी, नघिन्ह फोंग टॉप, ले निम विला और ऑर्किड गार्डन का भ्रमण कराया जायेगा। रोप वे एक्सप्रेस, पुराने फ्रांसीसी तहखाने (डेबे प्राचीन वाइन सेलर), फ्लावर गार्डन, ले जार्डिन डीश्अमोर और लिन्ह उन्ग पगोडा का दौरा कराया जायेगा। यात्री गोल्डन ब्रिज, फैंटेसी पार्क में 4-5डी फिल्म्स, स्काइवर, द डेथ डांस, डायनासोर्स पार्क जैसे गेम्स का आनंद भी लें सकेंगे।

पैकेज में उपर्युक्त सभी देशों के भ्रमण को एक किफायती मूल्य सीमा में शामिल किया जाएगा जिसका विवरण नीचे दिया गया है-

तीन व्यक्तियो के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य रू. 146700/- प्रति व्यक्ति है।
दो व्यक्तियो के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य रू. 149500/- प्रति व्यक्ति है।
एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य रू. 182500/-प्रति व्यक्ति है।

प्रति बच्चे का पैकेज मूल्य रू. 124800/-बेड सहित एवं मूल्य रू. 115800/-. ;बिना बेड के प्रति व्यक्ति है।

समावेश-विमान किराया, परिवहन, 04 सितारा आवास, लक्जरी बस, सभी भोजन, वीजा, बीमा, पेशेवर टूर गाइड।

इस पैकेज की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जायेगी।

उक्त यात्रा की बुकिंग हेतु पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट www.irctctourism.com ऑनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती हैे।

अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिये नीचे दिये गये मोबाइल नम्बरों पर सम्पर्क कर सकते है-

लखनऊ- 8287930922/8287930902
कानपुर-8595924298/8287930930

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img