Home Uttar Pradesh News आगामी राज्यसभा उपचुनाव के लिए दिनेश शर्मा बनाए गए भाजपा के उम्मीदवार

आगामी राज्यसभा उपचुनाव के लिए दिनेश शर्मा बनाए गए भाजपा के उम्मीदवार

0
आगामी राज्यसभा उपचुनाव के लिए दिनेश शर्मा बनाए गए भाजपा के उम्मीदवार

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: आज रविवार को भारतीय जनता पार्टी ने आगामी राज्यसभा उपचुनाव के लिए उत्तर प्रदेश से पार्टी के उम्मीदवार के रूप में डॉ. दिनेश शर्मा की उम्मीदवारी की घोषणा की है।

बताया जा रहा है​ कि पूर्व सांसद हरिद्वार दुबे के निधन से रिक्त हुई सीट पर यह उपचुनाव हो रहा है। यह चुनाव खाली हुई सीट पर 15 सितंबर को होगा।

बता दें कि, इसके लिए नामांकन की तारीख 5 सितंबर और नाम वापस लेने की तारीख 8 सितंबर रखी गई है।