Wednesday, February 11, 2026
- Advertisement -

यूपी में निकली स्टाफ नर्स आयुर्वेद के पदों पर भर्ती, इस दिन से करें आवेदन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दि​क स्वागत और अभिनंदन है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्टाफ नर्स आयुर्वेद परीक्षा-2023 के अन्तर्गत स्टाफ नर्स आयुर्वेद पदों पर नियुक्ति हेतु नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

यूपीपीएससी द्वारा यूपी स्टाफ नर्स आयुर्वेद भर्ती 2023 के तहत कुल 300 रिक्तियां अधिसूचित की गयीं है, जिनमें पुरुष तथा महिला अभ्यर्थियों के पद शामिल है।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस यूपी स्टाफ नर्स आयुर्वेद वैकेंसी 2023 के लिए आधकारिक वेबसाइट www.uppsc.up.nic.in के माध्यम से 04 सितम्बर 2023 से 04 अक्टूबर 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

यूपी स्टाफ नर्स आयुर्वेद भर्ती 2023 के लिए पात्रता मापदंड

शैक्षणिक योग्यता: अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से विज्ञान के साथ हाई स्कूल परीक्षा और इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण तथा आयुष नर्सिंग में डिप्लोमा या आयुष नर्सिंग में बी0एस0सी0 उत्तीर्ण होना चाहिए।

आयु सीमा (01 जुलाई 2023 को ): उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष तथा अधिकतम उम्र 40 वर्ष होनी चाहिए।

राष्ट्रीयता: उम्मीदवार को भारत का नागरिक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया: इस यूपीपीएससी आयुर्वेद स्टाफ नर्स भर्ती 2023 में, स्टाफ नर्स आयुर्वेद के पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन शुल्क: सभी श्रेणियों के आवेदकों को निर्धारित आवेदन शुल्क (परीक्षा शुल्क + ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क) का भुगतान ऑनलाइन मोड से डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और इंटरनेट बैंकिंग का उपयोग करके करना होगा।

  • GEN और OBC के लिए: 125/-

  • SC/ ST और भूतपूर्व सैनिक श्रेणी के लिए: 65/-

  • PH श्रेणी के लिए: 25/-

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले अधिकृत वेबसाइट www.uppsc.up.nic.in पर जाएं।

  • होमपेज पर करियर सेक्शन के ऑप्शन पर क्लिक करें।

  • अब करंट ओपनिंग्स पर क्लिक करें।

  • यूपी स्टाफ नर्स आयुर्वेद भर्ती 2023 पर क्लिक करें।

  • ऑनलाइन आवेदन पर जाएं।

  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट पर क्लिक करें।

  • आगे के संदर्भ के लिए कन्फर्मेशन पेज को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Budget 2026: योगी सरकार का बजट, 10 लाख रोजगार और लड़कियों के लिए 1 लाख रुपये सहायता

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार...
spot_imgspot_img