Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

शाहरुख खान ने बेटी सुहाना और एक्ट्रेस नयनतारा संग किए श्री वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन, वीडियो वायरल

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान अपनी अपकमिंग फिल्म जवान को लेकर सुर्खियों में है। अब हाल ही में अभिनेता ​जवान की सफलता के लिए तिरुपति के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर दर्शन करने पहुंचे है। वहां से अभिनेता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

30 1

वायरल वीडियो में आप देख सकते है कि अभिनेता शाहरुख खान, उनकी बेटी सुहाना खान और अभिनेत्री नयनतारा तिरुपति के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर पहुंचकर दर्शन के लिए जाते नजर आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि अभिनेता शाहरुख खान सोमवार देर रात आंध्र प्रदेश के तिरूपति शहर पहुंचे। वहीं, आज यानि मंगलवार को अभिनेता अपनी बेटी सुहाना खान और अभिनेत्री नयनतारा के साथ भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन कर फिल्म की सफलता के लिए प्रार्थना की। शाहरुख खान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बता दें कि शाहरुख खान और नयनतारा स्टारर फिल्म ‘जवान’ 7 सितंबर को सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलगु में रिलीज होगी। एटली कुमार के डायरेक्शन में बनी फिल्म जवान की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img