
दक्षिण अफ्रीका में ब्रिक्स नेताओं की शिखर बैठक में नरेंद्र मोदी और शी जिनपिंग की भेंटवार्ता के महज चार दिन बाद ही चीन के आॅफिशियल मैप में अक्साई चीन तथा अरुणाचल प्रदेश को चीनी क्षेत्र के रूप में प्रदर्शित करने से भारतीयों में गहरा रोष व्याप्त है। चीन का यह आचरण अंतर्राष्ट्रीय शांति एवं दूसरे देश की संप्रभुता की अवहेलना करता है। लेकिन चीन की विदेश नीति मूलत: उसकी घरेलू नीति का ही विस्तार है जो ‘राजनीतिक शक्ति बंदूक की नली से निकलने’ की संकल्पना पर आधारित है। माओ का तथाकथित पांच उंगलियों का सिद्धांत वर्तमान चीनी साम्राज्यवाद के विस्तार की प्रस्तावना है।