शामली: गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्र के गांव बूंटा में भाजपा कार्यकर्ताओं के पोस्ट पर कुछ युवकों द्वारा कीचड़ फेंकने के मामले ने उस समय तूल पकड़ लिया जब एक शिकायत पर चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
थाना गढीपुख्ता पुलिस द्वारा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बुन्टा में गांव के बाहर मकान की दीवार पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के पोस्टर पर लगे पोस्टर पर कीचड फेंक कर सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने के मामले में 04 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपियों के खिलाफ थाना गढीपुख्ता पर मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तयों में मौहम्मद हसन पुत्र जमशेद, आरिफ पुत्र जमशेद, मखदूम पुत्र अब्दुल, आतिफ पुत्र शराफत प्रमुख हैं। पुलिस को गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि गत 04 सितंबर को मौहम्मद हसन, आरिफ की माता जनूद पत्नी जमशेद, मेहरोज पत्नी सलीम की किस्तों को जमा करने को लेकर विवाद हो गया था।
मेहरोज के पति सलीम पुत्र इस्लाम की आंख के ऊपर हल्की चोट लग गयी थी, जिसका दोनों पक्षों ने आपस में फैसला भी कर लिया था फिर मौहम्मद हसन व आरिफ को लगा कि अब सलीम हमारे खिलाफ कानूनी कार्यवाही करेगा।
इस बात को सोच कर मौहम्मद हसन व आरिफ ने अपने गांव के सोनू उर्फ़ इसरार पुत्र इन्शाद से मिलकर अपने गांव के सलीम पुत्र इस्लाम से बदले कि भावना से ग्राम बुन्टा में गांव से बाहर जंगल में शाहिद पुत्र इत्मिनान के मकान कि दीवार पर लगे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के पोस्टर पर अपने गांव के मखदूम पुत्र अब्दुल, आतिफ पुत्र शराफत को उकसा कर कीचड फिकवा दिया।
साथ ही, फोटो खींच कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आईपीसी की धारा 505(2), 34, 120 बी में पंजीकृत किया गया है।