Wednesday, February 11, 2026
- Advertisement -

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर इस अभियान का करेंगे शुभारंभ

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर कई अभियान शुरू करने को लेकर मीडिया से बात की। मनसुख मांडविया ने कहा कि प्रधानमंत्री का जन्मदिन 17 सितंबर को है। हमने तय किया है कि इस अवसर पर हम आयुष्मान भवः अभियान चलाएंगे और इसके तहत हम आरोग्य लक्ष्य सेवा का प्रचार-प्रसार करेंगे।

उन्होंने आगे बताया कि देश में 1, 17,000 से अधिक हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर हैं। हमने तय किया है कि आयुष्मान भवः अभियान के तहत इन सभी सेंटर पर आयुष्मान मेला लगेगा और इसमें सभी गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों का उपचार होगा। हम देश के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में स्वच्छता अभियान चलाएंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Budget 2026: योगी सरकार का बजट, 10 लाख रोजगार और लड़कियों के लिए 1 लाख रुपये सहायता

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार...
spot_imgspot_img