Wednesday, February 11, 2026
- Advertisement -

जम्मू-कश्मीर: बारामूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर मिला IED, बम निरोधक दस्ते ने किया निष्क्रिय

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज सोमवार को जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों ने एक बार फिर आतंकियों की नापाक साजिश को नाकाम कर दिया है। श्रीनगर बारामूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर हंजीवेरा पट्टन में सुरक्षाबलों को संदिग्ध वस्तु आईईडी होने की सूचना मिली। जानकारी मिलने के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और बीडीएस मौके पर पहुंचे और उसे निष्क्रिय किया गया।

सुरक्षाबलों ने श्रीनगर बारामूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर सख्ती कर दी और यातायात की आवाजाही पर रोक लगा दी है। जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और बीडीएस मौके पर मौजूद हैं। सुरक्षाबलों ने चारों तरफ सुरक्षा अभियान शुरू कर दिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Budget 2026: योगी सरकार का बजट, 10 लाख रोजगार और लड़कियों के लिए 1 लाख रुपये सहायता

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार...
spot_imgspot_img