Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

इस दिन है हरतालिका तीज व्रत, भूलकर भी ना करें यह काम…

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। भाद्रपद माह के शुरू होते ही त्योहारों की कतारें लग गई हैं। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मन चुका है वहीं अब इंतजार है आने वाली हरतालिका तीज व्रत का। बताया जा रहा है​ कि इस वर्ष यह त्योहार 18 सितंबर को मनाया जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य की कामना के साथ व्रत रखती हैं। इस व्रत को करने से महिलाओं को सौभाग्य मिलता है। लेकिन इस व्रत में कुछ काम को करना निषेध माना गया है। तो आइए जानते हैं कौन कौन से काम नहीं करने चाहिए…

shiv

हरितालिका व्रत में न करें ये काम…

गुस्से नहीं करना चाहिए

हरितालिका व्रत रखने वाली महिलाएं गुस्से पर काबू रखें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तीज के दिन हाथों में मेंहदी इसलिए लगाई जाती है कि ताकि मन शांत और ठंडा रहे।

व्रत में सोना नहीं चाहिए

हरितालिका व्रत के दिन और रात दोनों समय लगातार रखा जाता है। ऐसे में महिलाएं दिन के साथ रात को भी जागना होता है। महिलाएं जागते हुए भगवान शिव और मां पार्वती की अराधना करती हैं। इसलिए इस तीज को कठिन कहा जाता है। इन दिन महिलाओं को रातभर जागना जरूरी होता है, क्योंकि आठों प्रहर पूजा करना होती है।

22 15

भूलकर भी न पीएं पानी

हरितालिका तीज का व्रत अत्यंत कठिन माना जाता है। इस दिन अन्न के साथ महिलाएं फलाहार भी नहीं कर सकती है। इतना ही नहीं, ये निर्जला व्रत होता है। यानी कि व्रती महिलाएं इस दिन जल या पानी तक ग्रहण नहीं कर सकती हैं। भूलवश अगर किसी महिला ने पानी पी लिया तो व्रत खंडित हो जाता है।

मन में न लाएं खोट

व्रत करने वाली महिलाओं को अपने मन में किसी तरह का खोट नहीं लाना चाहिए अर्थात किसी के भी प्रति गलत भावना ना रखें और भूलकर भी किसी को भला बुरा न कहें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img