जनवाणी संवाददाता |
रुड़की: एक बस में देर रात्रि एक रेहड़ा सहित चालक को कुचल दिया। मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भिजवाया है। पुलिस ने बस सहित चालक पकडा लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र निवासी सोहनलाल उम्र 40 पुत्र धर्म सिंह निवासी ढंढेरा बुधवार की रात्रि रुड़की से अपने घर की ओर रेहडा से सवार होकर जा रहा था। इसी दौरान सामने की ओर से आ रही मुजफ्फरनगर रोडवेज डिपो की बस में रेहडा चालक को कुचल दिया जिसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
आसपास जमा भीड़ ने बस चालक को घेर लिया और मामले की सूचना सिविल लाइन कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रेहडा चालक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने बताया कि आरोपी बस चालक घनश्याम निवासी नई मंडी मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

