- एसडीएम प्रशासन और एसपी देहात के नेतृव्य में हुई कार्यवाही
- इदरीश और शमीम भी गैंग के सदस्य
- शेरकोट व धामपुर सहित कई थानों में मुकदमें दर्ज
जनवाणी टीम |
बिजनौर/शेरकोट: डीएम रमाकांत पांडेय के आदेश पर अभियुक्त वकील कुरैशी की 20 करोड 33 लाख की संपत्ति पर कुर्की की कार्यवाही की गयी। अभियुक्त पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी। एसडीएम प्रशासन और एसपी देहात संजय सिंह के नेतृव्य में संपत्ति कुर्क की गयी।
डीएम रमाकांत के आदेश के अनुपालन में मंगलवार को गैंगस्टर एक्ट कार्यवाही के अंतर्गत अभियुक्त वकील कुरैशी पुत्र अब्दुल अजीज निवासी अफगानान कस्बा थाना शेरकोट गैंगस्टर की 20 करोड़ 33 लाख 62 हजार रूपये की संपत्ति पर कुर्की की कार्यवाही की गयी है। एसडीएम प्रशासन और एसपी देहात के नेतृव्य में कार्यवाही की गयी।

अभियुक्त शेरकोट का हिस्ट्रीशीटर है। इसके विरूद्ध जनपद में थाना शेरकोट में गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, आईटी एक्ट तथा धामपुर थाना में कई मुकदमें पंजीकृत है। अभियुक्त संगठित रूप से अपने व गिरोह के लिए अनुचित दुनियावी आर्थिक, भौतिक लाभ कमाने के उद्देश्य से अपराध कर धनोर्पाजन करता है।

इसका क्षेत्र में भी व आंतक व्याप्त है। अभियुक्त के द्वारा अपने गिरोह के सदस्य के साथ मिलकर अपराधिक कृत्य कर धन अर्जित कर चल अचल संपत्ति करीब 20 करोड 33 लाख 62 हजार रूपये अर्जित की है। उक्त संपति अभियुक्त ने अपराधिक कृत्य कर अवैध रूप से अर्जित की है। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने मुनादी कराई और संपत्ति पर कुर्क कार्रवाई के बोर्ड चस्पा कर दिए। साथ दुकानें आदि को सील कर दिया गया है।


