Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

यहां निकली फॉरेस्ट और वाइल्ड लाइफ गार्ड के पदों पर वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने उत्तर प्रदेश वन्यजीव विभाग में वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक के पदों पर भर्ती हेतु नोटिफिकेशन जारी किया है।

यूपीएसएसएससी द्वारा यूपी वन रक्षक भर्ती 2023 के तहत कुल 709 रिक्तियां अधिसूचित की गयीं है, जिनमें 693 पद फॉरेस्ट गार्ड तथा 16 पद वाइल्ड लाइफ गार्ड के शामिल है।

इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी इस यूपी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2023 के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की अधिकृत वेबसाइट www.upsssc.gov.in के माध्यम से 10 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

यूपी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2023 के लिए पात्रता मापदंड

शैक्षणिक अर्हता: अभ्यर्थी को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् से 12 वीं (इण्टरमीडिएट) उत्तीर्ण अथवा समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। अभ्यर्थी को UPSSSC PET परीक्षा-2022 क्वालिफाइड होना अनिवार्य है।

आयु सीमा (01 जुलाई 2023 को): अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 18 एवं अधिकतम आयु 40 वर्ष हो।

राष्ट्रीयता: अभ्यर्थी भारत का नागरिक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया: इस उत्तर प्रदेश फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2023 में उक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन शुल्क: सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

  • GEN और OBC उम्मीदवारों के लिए: 25/-
  • SC/ST उम्मीदवारों के लिए: 25/-
  • PWD उम्मीदवारों के लिए: 25/-

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.upsssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर करियर सेक्शन के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब करंट ओपनिंग्स पर क्लिक करें।
  • यूपी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2023 पर क्लिक करें।
  • ऑनलाइन आवेदन पर जाएं।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आगे के संदर्भ के लिए कन्फर्मेशन पेज को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लें।
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img