Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

बादलों में छिपे सूर्यदेव, कोहरे से छाया ठंड का सितम

  • न्यूनतम तापमान 13 और अधिकतम 22 दर्ज हुआ

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: कोहरे और बादलों के कारण बुधवार को पूरा दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुई। कोहरे के कारण ठंड का सितम जारी रहा। शामली शहर समेत जनपद के कांधला और कई क्षेत्रों में हल्की बूंदा-बांदी भी हुई जिससे तापमान और भी गिर गया। सुबह के समय न्यूमतम तापमान 15 था जो शाम होते-होते 13 तक पहुंच गया।

नवंबर माह में सर्दी अपने पिछले सालों के सारे रिकोर्ड तोड़ दिए है। शनिवार को सवेरे से ही कोहरा छाया रहने से सर्दी का सितम जारी रहा। सर्दी के शुरू होने के साथ ही सवेरे कोहरा बढ़ने से सड़कों पर चलने वाले वाहन भी रेगते हुए नजर आए। बुधवार को नवंबर माह का अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा।

पूरे दिन धूप नहीं निकली थी। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे जिससे मौमस में ठंडक पैदा हो गई। सर्दी बढ़ने से लोग सुबह देर तक रजाइयों में दुबके रहे। शहर के बाजारों में आमतौर पर सुबह से ही दुकानें खुल जाती हैं, लेकिन बुधवार को सर्दी अधिक होने के कारण अधिकांश दुकानें देरी से खुली।

सुबह के समय न्यूनतम तापमान 15 और अधिकतम 22 था जो शाम होते-होते 13 और 22 पर आ गया। शाम के समय शामली शहर समेत कांधला, कैराना, झिंझाना आदि क्षेत्रों में हल्की बूंदा बांदी हुई। बारिश से मौसम में ठंडक घुल गई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img