Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

महिलाएं स्वयं सशक्त बनें और अधिकारों का प्रयोग करें: डीएम

  • जिलाधिकारी ने महिलाओं से सीधे संवाद कर जानी समस्याएं

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपद की महिलाओं ने जिलाधिकारी जसजीत कौर से सीधे संवाद कर अपनी हक की बात की। बुधवार को जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में मिशन शक्ति अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित अनेक महिलाओं ने यौन हिंसा, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न समेत अन्य समस्याओं पर खुलकर बात कर की। जिस पर जिलाधिकारी ने उनकी शिकायतों को तत्काल निस्तारित करने के भी प्रयास किए। इस दौरान अधिकांश घरेलू हिंसा के मामले प्रकाश में आए है जिस पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ऐसी शिकायतों का समय बंद निस्तारण करें।

डीएम ने कहा कि नारी सशक्तिकरण का एक ही उद्देश्य है कि स्वयं सशक्त बने और अपने अधिकारों का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि अपने परिवार को शिक्षा दीक्षा देना बहुत जरूरी है। अगर बेटियां शिक्षित होंगी तभी सशक्त बनेगी। बेटी-बेटा एक समान हैं इसलिए उनको सम्मान दिया जाए।

81

बेटों को भी अच्छे संस्कार दिए जाएं ताकि समाज में बुरी आदतों से बचें। प्रोबेशन अधिकारी प्रसून राय ने बताया कि कार्यक्रम से महिलाओं की समस्याओं को उचित फोरम पर उठाने का मौका मिला वहीं हिचक भी खत्म हुई। इस अवसर पर महिला थाने की प्रभारी नीरज, वन अफ सेंटर की स्टाफ और संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...
spot_imgspot_img