Thursday, April 23, 2026
- Advertisement -

परिवार महाकाल के दर्शन करने गया, बदमाश ने की लाखों की चोरी

  • सर्राफ के माता पिता को बदमाशों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर की वारदात

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: ब्रहमपुरी थाना क्षेत्र भगवत की आटा चक्की वाली गली में बदमाशों ने सर्राफ के घर की कुंड़ी तोड़कर अंदर सो रहे दंपति को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। बदमाश घर में रखे लाखों की कीमत के सोने चांदी के जेवरात और ढाई लाख रुपये चोरी कर फरार हो गए। सर्राफ परिवार सहित उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने गया था। घटना की जानकारी पर थाना ब्रहमपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी की।

ब्रहमपुरी थाना क्षेत्र भगवत आटा चक्की वाली गली निवासी प्रशांत वर्मा का शहर सराफा बाजार में मनु ज्वैलर्स के नाम से ज्वैलरी शॉप है। पिता चन्द्रहास नोएडा अर्थारिटी से रिटायर्ड क्लर्क हैं। चन्द्रहास के दो बेटे प्रशांत वर्मा और गौरव वर्मा शहर सराफा में ज्वैलरी बनाने का कारोबार करते हैं। प्रशांत वर्मा और गौरव वर्मा दोनों भाई अपने परिवार सहित इन्दौर उज्जैन में 30 सितम्बर को महाकाल के दर्शन करने गए थे। घर पर पिता चन्द्रहास और माता चन्द्रमुखी वर्मा मौजूद थे। मंगलवार आधी रात के बाद बदमाश घर के मेनगेट की तीन कुंडी पेचकस से तोड़कर अंदर घुए गए।

20 5

बदमाशों ने सेफ आलमारी से 2 लाख 50 हजार कैश व सवा तीन लाख की ज्वैलरी समेट ली। सेफ अलमारी में तीन जोड़ी कानों के टॉप्स, एक अंगूठी 15 ग्राम ग्राम, दो मंगलसूत्र चार तोले, दो जोड़ी पायल 200 ग्राम, व अन्य जेवरात रखे थे। बुधवार को साढ़े 7 बजे के आसपास चन्द्रहास व उनकी पत्नी चन्द्रमुखी वर्मा की आंख खुली तो सेफ अलमारी खुली देखी। उन्होंने देखा कि सेफ आलमारी से ढाई लाख कैश और जेवरात गायब थे। उन्होंनें बेटे प्रशांत को फोन पर चोरी की घटना के बारे में बताया।

साढ़े 12 बजे के आसपास प्रशांत व गौरव घर पहुंचे और थाना ब्रहमपुरी पुलिस को घटना की जानकारी दी। प्रशांत ने देखा कि उनके माता पिता गफ लत हालत में थे। संभवत: बदमाशों ने दंपति को नशीला पदार्थ सुंघाकर फिर घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सर्राफ से जानकारी की। व्यापारी प्रशांत वर्मा ने चोरी की तहरीर थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने चोरी में मुकदमा दर्ज कर घटना की जांचपड़ताल शुरु कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुटी है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: सनसनीखेज मामला, IRS अधिकारी की बेटी की घर में हत्या, घरेलू सहायक पर शक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी...

खरगे के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने चुनाव आयोग का खटखटाया दरवाजा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का...

Saharanpur News: पुलिस ने मुठभेड़ में चोरी का आरोपी पकड़ा, पैर में लगी गोली

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना तीतरों पुलिस ने मुठभेड़ के...
spot_imgspot_img