- युवक युवतियों को देख मौके पर जमा हुई भीड़
जनवाणी संवाददाता |
हस्तिनापुर: गुरूवार को सीओ सदर देवेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने नगर के आयो होटलों में छापामारी की। इस दौरान मुख्य मार्ग स्थित एक होटल में आपत्तिजनक हालत में जोड़े मिले। पुलिस ने मौके से चार युवकों व चार युवतियों को हिरासत में लिया है। युवक व युवतियों को देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
होटल के कमरों में मिले आपत्तिजनक हालत में युवक युवतियां
जब पुलिस ने होटल के कमरों को खुलवाने का प्रयास किया तो कमरों के दरवाजे नहीं खुले। किसी तरह पुलिस ने एक-एक कर सभी कमरों को खुलवाया तो आपत्तिजनक स्थिति में चार युवक और चार युवतियों को पकड़ लिया। पकड़े गए युवकों और युवतियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है।
ओयो होटल में अनैतिक कार्य
नगर में आबादी के बीच चल रहे ओयो होटल में अश्लीलता फैलाई जा रही है। इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को मिली थी। सुचना पर सीओ सदर के नेतृत्व में टीम ने कई ओयो होटलों में छापेमारी कर कार्रवाई की गई। पुलिस टीम को देख होटल संचालक मौके से भाग गया।
शहर के होटल संचालकों में मची रही खलबली
ओयो होटल में कार्रवाई की सूचना के बाद शहर के तमाम होटल संचालकों में खलबली मची रही। सभी कार्रवाई की वजह जानने के प्रयास में लगे नजर आए। दरअसल, नगर में कई ऐसे होटल हैं जहां युवक और युवतियों का आना जाना लगा रहता है। कार्रवाई के दौरान ऐसे ही संचालकों के होश उड़े दिखाई दिए।

