Saturday, June 27, 2026
- Advertisement -

Asian Games 2023: भारत ने बांग्लादेश को नौ विकेट से हराया

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक अभिनंदन और स्वागत है। हांगझोई एशियाई खेलों में पुरुष क्रिकेट के पहले सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को नौ विकेट से हरा दिया है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने फाइनल में जगह बना ली है और कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया है। फाइनल में भारत का सामना अफगानिस्तान और पाकिस्तान के मैच के विजेता से होगा। इस मैच में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 96 रन बनाए। टीम इंडिया ने एक विकेट खोकर 97 रन बनाए और मैच अपने नाम किया।

भारत ने बांग्लादेश को सेमीफाइनल मैच में नौ विकेट से हराकर एशियाई खेल 2023 के फाइनल में जगह बना ली है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया है। फाइनल में भारत का सामना अफगानिस्तान और पाकिस्तान मैच के विजेता से होगा।

इस मैच में भारतीय कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही और 18 रन के स्कोर पर पहला विकेट गिर गया। इसके बाद बांग्लादेश की टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही और 96 रन पर सिमट गई। बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा नाबाद 24 रन जाकिर अली ने बनाए। परवेज हुसन ने 23 रन का योगदान दिया।

इन दोनों के अलावा सिर्फ राकिबुल हसन (14 रन) ही दहाई का आंकड़ा पार कर पाए। बांग्लादेश के सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए। दो बल्लेबाज तो अपना खाता भी नहीं खोल पाए। पांच बल्लेबाज सात से एक रन के स्कोर के बीच आउट हुए। भारत के लिए रवि साई किशोर ने तीन विकेट लिए। वॉशिंगटन सुंदर को दो विकेट मिले। अर्शदीप सिंह, तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई और शाहबाज अहमद को एक-एक विकेट मिले।

97 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत बेहद खराब रही। पिछले मैच में शतक लगाने वाले यशस्वी जायसवाल खाता खोले बिना आउट हो गए। हालांकि, इसके बाद तिलक वर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ ने ताबड़तोड़ अंदाज में रन बनाए। चौथे ओवर में ही भारत का स्कोर 50 रन पहुंच गया।

नौवें ओवर में तिलक ने अपना अर्धशतक पूरा किया और टीम इंडिया जीत की दहलीज पर पहुंच चुकी थी। भारत ने एक विकेट खोकर 9.2 ओवर में 97 रन बना लिए और मैच अपने नाम किया। तिलक वर्मा 26 गेंद में 55 और ऋतुराज गायकवाड़ 26 गेंद में 40 रन बनाकर नाबाद रहे। बांग्लादेश के लिए एकमात्र विकेट रिपोन मोंडल ने लिया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Health News: फल से ज्यादा फायदेमंद हो सकते हैं जामुन के बीज, जानिए इसके लाभ

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: रविवार को सहारनपुर में जुटेंगे प्रदेशभर से सिख समाज के प्रतिनिधि

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: यूपी सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की...

Gold-Silver: सोने में इस हफ्ते बड़ी गिरावट, चांदी भी 15 हजार रुपये से ज्यादा टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वैश्विक स्तर पर अस्थिरता कम...

Noida News: सीएम योगी का गौतमबुद्ध नगर दौरा, दो बड़ी परियोजनाओं से पश्चिम यूपी को नई गति

जनवणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को...
spot_imgspot_img