Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

नशा मुक्ति के नाम पर दे दी मौत

  • गंगानगर के नशा मुक्ति केंद्र की वारदात से सनसनी, पीट-पीट कर युवक की ली जान

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: गंगागनर स्थित नशा मुक्ति केंद्र पर भर्ती एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी। हालांकि नशा मुक्ति केंद्र संचलकों का कहना है कि युवक नशे का आदि था। नशा न मिलने के कारण अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और मौत हो गयी। वहीं परिजनों का कहना है कि जिस्म पर चोट के निशान हैं।

नशा मुक्ति केंद्र में युवक की निर्मम पिटाई की गयी, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गयी। इसको लेकर परिजनों ने हंगामा कर दिया। हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।

16 11

गाजियाबाद के साहनीगेट थाना क्षेत्र के मालीवाड़ा निवासी 28 वर्षीय नितिन वर्मा की इलेक्ट्रोनिक्स की दुकान है। नितिन पूरी तरह से नशे का आदी हो गया था। तभी परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों से मिलकर नितिन को गंगानगर मेन डिवाइडर रोड स्थित एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी के सामने नशामुक्ति केंद्र में गत 29 सितंबर को भर्ती करा दिया। भाई सचिन वर्मा ने बताया कि रात साढ़े तीन बजे नशा मुक्ति केंद्र से उन्हें काल कर नितिन की तबीयत बिगड़ने की सूचना दी गई।

सुबह छह बजे नशामुक्ति केंद्र में पहुंचे, जहां नितिन का शव रखा हुआ था। उसके शरीर पर चोट के निशान बने हुए थे। सचिन वर्मा का आरोप है कि उसके भाई को पीट-पीट कर मार दिया। संचालक अंकित का कहना है कि नितिन नशे की ज्यादा डोज लेता था। अचानक ही नशा बिल्कुल बंद करने पर उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे डाक्टर के पास लेकर चले गए, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर अनिल शाही का कहना है कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या के कारण स्पष्ट हो जाएंगे।

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, हत्या का आरोप

लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के बुनकर नगर में सोमवार को 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से सहारनपुर निवासी इमरान पुत्र स्व. सलीम चार साल पहले सौतेली मां शहनाज के पास बुनकर नगर निवासी के साथ रह रहा था।

बीमारी के चलते युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार को मृतक के चाचा कलीम ने हत्या का आरोप लगाते हुए लिसाड़ी गेट पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, पुलिस लिसाड़ी गेट इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...

क्या ऊर्जा संकट से होगा तख्ता पलट?

आगामी कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने...

गंगा की कब ली जाएगी सुध?

हाल में अपनी सरकारों, सेठों और समाज में बहुतायत...

Saharanpur News: सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 695 ग्राम चरस बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश...

Saharanpur News: त्योहारों को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, सीमाओं से लेकर बाजारों तक कड़ी निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में...
spot_imgspot_img