Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

बाइक-पिकअप की भिड़ंत में युवक की मौत

  • हादसे में दो युवक गंभीर रूप से हुए घायल, युवक की मौत से परिजनों में मचा कोहराम

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: सोमवार सुबह नवादा मार्ग पर तेज गति से आ रही कोल्ड ड्रिंक से भरी महेंद्रा पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर से घायल हो गए। वहीं पिकअप भी पलट गई। आरोपी चालक मौके से फरार हो गया।

21 11

लोगों ने चालक के सहयोगी को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं युवक की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक पक्ष ने कोतवाली में घटना की तहरीर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के कालंद गांव निवासी अरविंद पुत्र राजू, टीटू पुत्र सुखराम व कल्लू पुत्र राजेंद्र कश्यप सोमवार सुबह बाइक पर सवार होकर किसी काम से निकले थे। वह जैसे ही नवादा मार्ग पर पहुंचे तो तेज गति से आ रही कोल्ड ड्रिंक से भरी महेंद्रा पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। कुछ दूर जाकर पिकअप भी पलट गई। हादसे में अरविंद की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि टीटू व कल्लू गंभीर रूप से घायल हो गए।

22 10

आरोपी चालक पिकअप छोड़कर मौके से फरार हो गया। लोगों ने चालक के सहयोगी को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उन्हेंं मेरठ रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक पक्ष ने कोतवाली में घटना की तहरीर दी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...
spot_imgspot_img