Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

पीएम जन विकास योजना में वित्तीय घोटाले का आरोप

  • कमेला स्थित राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुए निर्माण कार्यों में भी घोटाले का आरोप

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं में वित्तीय घोटाले के आरोप लग रहे हैं। यह आरोप उत्तर प्रदेश वक्फ विकास निगम लि. के निदेशक गुलाम मुहम्मद ने लगाए हैं और इस संबध में पूरा शिकायती चिट्ठा बनाकर राज्यपाल को भेजा है। राज्यपाल को भेजे गए शिकायती पत्र में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश वक्फ विकास निगम लि. को प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के अंतर्गत कई निर्माण कार्य आवंटित किए गए थे। आरोप लगाया गया है कि इन निर्माण कार्यों के क्रियान्वयन में तकनीकी गड़बड़ी की गई है जिसकी उच्च स्तर पर जांच होनी चाहिए।

आरोपो में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश वक्फ विकास निगम लि. को समुचित मात्रा में वक्फ सम्पत्तियों के विकास का कार्य प्राप्त न होने के कारण राज्य सकरार द्वारा विभागीय कार्यदायी संस्था नामित करते हुए प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न जनपदों में कई परियोजनाओं का कार्य आवंटित किया गया। इसमें मेरठ में पुराना कमेला स्थित राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज से संबधित कार्य भी शामिल हैं। इस मामले में निगम के निदेशक का आरोप है कि निर्माण कार्यों से संबंधित विभिन्न बिलों एवं भुगतान में गड़बड़ियां की गई हैं जिसकी उच्च स्तर पर जांच कराई जाए।

इस पूरे मामले में नगर निगम के एक सहायक अभियंता पर अंगुली उठाई गई है। प्रकरण में खुलकर कमीशनखोरी के आरोप भी लगाए गए हैं। राज्यपाल को भेजे गए शिकायती पत्र में गुलाम मुहम्मद ने मांग की है कि प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के अंतर्गत जनवरी 2023 से लेकर आज तक निगम द्वारा कराए गए विभिन्न निर्माण कार्यों में की जा रही तकनीकी एवं वित्तीय अनियमित्ताओं की जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी से कराई जाए और दोषियों को बेनकाब कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

समस्याओं का हाथों-हाथ किया जा रहा निदान

मेरठ: पीवीवीएनएल प्रशासन ने उपभोक्ताओं की समस्याओं के हाथों हाथ निदान की व्यवस्था शुरू की है। इसके लिए प्रबन्ध निदेशक, चैत्रा वी. के निर्देशन में जन-शिकायतों के प्रभावी निस्तारण एवं असरदार क्रियान्वयन के लिए संभव नामक कार्यक्रम के अन्तर्गत जिला स्तर पर प्रत्येक (सोमवार) को समस्त 33/11 केवी उपकेन्द्र, खंड एवं मंडल कार्यालयों तथा प्रत्येक मंगलवार को डिस्कॉम मुख्यालय पर जन-सुनवाई आयोजित की जाती है। जिसमें उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुनकर, उनका यथा-संभव त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाता है।

बीते सोमवार को समस्त 33/11 केवी उपकेन्द्रों पर प्रात: 10:00 बजे से 12:00 बजे तक, उपखंड अधिकारियों/अवर अभियन्ताओं द्वारा, 1:00 बजे से 3:00 बजे तक, वितरण खंडों में अधिशासी अभियन्ताओं द्वारा तथा सांय 4:00 बजे से 6:00 बजे तक मंडल कार्यालयों में अधीक्षण अभियन्ताओं द्वारा जनसुनवाई में अधिकारियों द्वारा उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनी गयी। जिला स्तर पर 33/11 केवी उपकेन्द्र वितरण खंडों एवं मंडल कार्यालयों में आयोजित हुई।

जनसुनवाई में 6789 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से 6732 शिकायतों का निस्तारण मौके पर अधिकारियों द्वारा किया। डिस्कॉम स्तर पर ऊर्जा भवन मेरठ में, संभव कार्यक्रम के तहत, प्रात: 10 से 12 बजे तक, जनसुनवाई आयोजित हुई, जिसमें राजस्व निर्धारण से सम्बन्धित एक शिकायत जनपद से प्राप्त हुआ जिन्हें अधिकारियों द्वारा सुनकर, निस्तारण के लिये सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश दिये गये।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...
spot_imgspot_img