Tuesday, April 14, 2026
- Advertisement -

बीटी गंज श्री रामलीला का 104 वां मंचन भव्य होगा

जनवाणी ब्यूरो |

रुड़की: बीटी गंज रामलीला समिति इस बार 104 वें मंचन का आयोजन भव्य रूप से कराएगी। इस वर्ष भी टीवी कलाकार रामलीला का मंचन करेंगे। आयोजन महाकाली शोभायात्रा से शुरू होकर राम भरत मिलाप पर संपन्न होगा।

रुड़की में बीटीगंज स्थित जैन धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता में समिति के अध्यक्ष सुबोध गुप्ता और महामंत्री सौरभ सिंघल ने कहा कि 104 वें मंचन का आयोजन इस बार भी भव्य होगा। ग्यारह अक्टूबर को महाकाली की शोभायात्रा पूरे शहर में घूमेगी और फिर मंचन स्थल पर आकर सम्पन्न होगी। बारह अक्टूबर को भव्य उद्घाटन नगर के गणमान्य लोगों के बीच होगा।

जिसमें 21 ब्राह्मण पूजन करवाएंगे और लगभग 42 से अधिक यजमान होंगे। सभी यजमान वार्षिक पत्रिका का विमोचन करेंगे। 14 अक्टूबर को तड़का वध का मंचन होगा और 15 अक्टूबर को सीता स्वयंवर का मंचन भव्य तरीके से किया जाएगा। 16 अक्टूबर को पूरे शहर में राम बारात की शोभायात्रा होगी जिसमें देश के कई हिस्सों से बैंड और झांकियां शामिल होंगी पूरे शहर में शोभायात्रा घूमने के बाद मंचन स्थल पहुंचेगी जहां विवाह जयमाला का मंचन किया जाएगा।

इस दौरान देशभक्ति के कार्यक्रमों का आयोजन होगा और बाहर से आए कलाकार हैरतंगेज करतब दिखाएंगे। संरक्षक पूर्व विधायक सुरेश चंद जैन ने बताया कि 24 अक्टूबर को नेहरू स्टेडियम में दशहरा मेला होगा। जिसमें रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के अलावा डेंगू का पुतला जलाया जाएगा। पुतलों की लम्बाई 70 फिट के पुतले बनेंगे। 25 अक्टूबर को राम भरत मिलाप और उसके बाद शोभायत्रा और मंचन स्थल पर स्कूली बच्चों का कार्यक्रम होगा। जिसमें थीम रहेगी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ।

संयोजक मनोज अग्रवाल ने बताया कि रामलीला का मंचन टीवी कलाकारों के द्वारा किया जाएगा। महिला पात्र का किरदार महिला कलाकार निभाएंगी। उन्होंने कहा कोविड काल में भी रामलीला आयोजित करने वाले पूरे देश की 25 समितियों में बीटी गंज रामलीला समिति रही। इस अवसर प्रदीप परुथी, वरुण गोयल, नवीन जैन, आशीष अग्रवाल, विशाल गुप्ता, नवनीत गर्ग, शशिकांत अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती, PM मोदी समेत अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर...

वरुथिनी एकादशी का व्रत सौभाग्य, सुख और समृद्धि प्रदान करता है

पंडित-पूरन चंन्द जोशी वरुथनी एकादशी सोमवार 13 अप्रैल, वैशाख कृष्ण...
spot_imgspot_img