Wednesday, May 20, 2026
- Advertisement -

गरजे पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम, बोले बॉलीवुड ने राजपूत समाज को बदनाम किया

  • मंडलस्तरीय क्षत्रिय चेतना चिंतन बैठक में उमड़ा राजपूत समाज
  • बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पूर्व विधायक संगीत सोम
  • हिन्दुस्तान में हमास नहीं बनने देंगे, एएमयू पर हो कार्रवाई
  • मंगलवार व शुक्रवार की पैठ में रसीद काटने पर लगे पाबंदी
  • पैंठों के पैसे का आतंकवादी घटनाओं में होता है इस्तेमाल: संगीत सोम

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: आज रविवार को द मेरठ सहकारी आवास समिति लि० स्पोर्टस क्लब के निकट गोल मार्किट में राजपूत उत्थान सभा का मेरठ और सहारनपुर मंडलस्तरीय क्षत्रिय चेतना चिंतन बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान राजपूत समाज के प्रबुद्ध लोग भी शामिल हुए। वक्ताओं ने वर्तमान समय के सामाजिक एवं राजनैतिक मुद्दों पर भी चर्चा की।

जिस तरह से जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी पर अपने- अपने विचार रखे, साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव में राजपूत समाज का क्या स्टैंड होगा उसको लेकर चिंतन व मंथन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि सभी एकजुट होकर ताकत लगाएं और आगामी लोकसभा चुनाव में संगीत सोम जैसे क्षत्रिय समाज के कर्मठ एवं जुझारू भाई को संसद में पहुंचाएं। कुछ वक्ताओं ने कहा कि राजपूत समाज देश और समाज को देने की क्षमता में कल भी था, आज भी है और आने वाले कल में भी रहेगा। जब देश आजाद हुआ तो देश में जितनी रियासतें राजपूतों के पास थी और किसी के पास नहीं थी। राजपूत समाज ने बलिदान दिया, लेकिन लोकतंत्र में राजपूत समाज के बलिदान की अनदेखी की जा रही है।

10 16

वहीं दूसरी तरफ सिनेमा जगत ने भी राजपूत समाज को बदनाम करने का पूरा प्रयास किया है। वक्ताओं ने आगामी लोकसभा चुनाव में 2019 का बदला चुकाने की भी बात कही। वहीं दूसरी तरफ मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए संगीत सोम ने अपने संबोधन में समाज को एकजुट रहने, शिक्षा एवं संगठित रहने की बात युवाओं से कही। इस दौरान उन्होंने देश में आतंकी घटनाओं को कैसे रोका जाए साथ ही देश वा प्रदेश में आतंकवादी संगठन हमास किसी भी जगह न बन सके, उसको लेकर अपनी बात रखी।

11 15

उन्होंने कहा कि मंगलवार एवं शुक्रवार को पैंठ लगती है, उसका जो पैसा आता है वह आतंकी गतिविधियों पर खर्च होता है। वह सुरक्षा एजेंसियों से मांग करेंगे कि पैंठ से आने वाले पैसे की रसीद जो काटी जाती है, उसकी जांच होनी चाहिए। वहीं उन्होंने एएमयू में पढाई की जगह वह आतंकी गतिविधियों की पढ़ाई होने के बात कही और ऐसी शिक्षण संस्थाओं को तत्काल बंद करा देने की मांग की। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि जो आज फिलिस्तीन या आतंकी संगठन हमास के समर्थन में खड़े दिखाई दे रहे हैं, वह जब कश्मीर से पंडितों को भगाया जा रहा था वह तब कहां थे। संगीत सोम ने बेबाक शब्दों में कहा कि देश को आतंकवाद में ढकेलने वालों का किसी भी सूरत में बख्सा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि पीएम मोदी की जगह मनमोहन सिंह आज देश के प्रधामंत्री होते तो आतंकी हमास जैसी घटना के दौरान देश में भी बम फूटते दिखाई देते।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

PM Modi: देश को अलविदा कह गए भुवन चंद्र खंडूरी, पीएम मोदी ने जताया दुख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार...
spot_imgspot_img