Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

अवैध पटाखा फैक्टरी में रह-रहकर हो रहा विस्फोट, दहला उठा मेरठ, कई मकान जमीदोंज, कई की मौत

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: लोहियानगर थाना क्षेत्र के एक मकान में अवैध पटाखा फैक्टरी में विस्फोट हो गया। जिसमें कई लोगों के मौत की सूचना है। धमाके से पूरा इलाका दहल गया। इस हादसे में पांच लोगों के मौत की जानकारी मिल है।

मेरठ के लोहिया नगर स्थित एक मकान में आज मंगलवार की सुबह जोरदार धमाका हो गया है। बताया जाता है कि लोहिया नगर में अवैध पटाखा फैक्टरी में ये विस्फोट हुआ है। जिससे पूरा इलाका दहल गया। मकान में धमाका इतना तेज था कि जिस मकान में पटाखे बन रहे थे उसके साथ आस पास के दो-तीन मकान भी जमीदोज हो गए हैं। हादसे में पांच लोगों की मौत की जानकारी है। जबकि कई घायल हुए हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटी है।

IMG 20231017 WA0113

बताया कि मकान में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। धमाका इतना भीषण था कि 33 केवी की लाइन के खंभे भी टूट गए। सड़क पर जा रहे कई लोग भी धमाके में घायल हो गए। करीब 3 से 4 किमी तक आसपास के मकान धमाके से हिल गए। जो मकान धमाके से गिरा है वह किसी संजय गुप्ता का बताया जा रहा है जो गौरव त्यागी नाम के व्यक्ति ने किराए पर लिया हुआ था। डीएम और एसएसपी मौके का मुआयना कर हे हैं। पुलिस छानबीन कर रही है। खबर लिखे जाने तक बाकी जानकारी जुटाई जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img