- मोटा महादेव हाईवे पर लगाया जाम
जनवाणी संवाददाता |
मंडावली: भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के द्वारा बनाए गए कृषि कानून को वापस लेने की मांग को लेकर नजीबाबाद- हरिद्वार मार्ग पर जाम लगाया। जाम से वाहनों की लगी लंबी लाइन लग गयी। जाम में सैकड़ों यात्री फंस गए। लेकिन इमरजेंसी सेवाओं को नहीं रोका गया। एंबुलेंस व बारात को जाने दिया गया।
किसानों का कहना है कि जो किसान अपनी मांगों को लेकर दिल्ली जा रहे थे उनके ऊपर सरकार के द्वारा बर्बरता की गई है ,इसी को लेकर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर बिजनौर जिले की सड़कों पर किसान उतरे हैं । कई जगह जाम लगाया गया है। हरिद्वार व देहरादून जाने वालों को चिड़ियापुर -बाईपास नहर मार्ग से रुट डाइवर्ट कर निकलवाया । वहीं पुलिस ने मालन नदी पर बेरिकेटिंग लगा कर मोटा महादेव का आवागमन बन्द कर दिया।
इस दौरान मंडावली थाना अध्यक्ष हिमांशु चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्रा भी जाम स्थल पर पहुंचे । एसडीएम नजीबाबाद बृजेश कुमार सिंह ने भी जाम स्थल का दौरा किया। एसपी सिटी के नजीबाबाद जाने को लेकर ट्रैक्टर हटाकर रास्ता दिया गया। मोटा महादेव पर लगाए गए जाम का संचालन अवनीश कुमार वह अध्यक्षता रुकन सिंह ने की।

