Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

हत्या: 20 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या, खेत में पड़ा मिला शव, तमंचा भी बरामद

जनवाणी संवाददाता |

शामली: गांव बुच्चाखेड़ी के जंगल में 20 वर्षीय एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शव के पास से ही तमंचा भी बरामद हुआ है। पुलिस अधीक्षक समेत तमाम अधिकारियों ने फोरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

विक्की कल से घर से लापता

कैराना कोतवाली के गांव बुच्चाखेड़ी निवासी 20 वर्षीय युवक राजेश उर्फ विक्की कल बुधवार से घर से लापता था। गुरुवार की सुबह गांव के जंगल मे युवक का गोली लगा शव पड़ा मिला। शव के पास ही तमंचा व चप्पल पडे मिले है।

हत्या की सूचना पर मौके पर एसपी अभिषेक और सीओ अमरदीप पंहुचे।फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल पर बारीकी से जांच पडताल की जा रही है। परिजनों में शव देखकर कोहराम मचा है। परिजनों ने बताया कि युवक कल से लापता था। जिसकी रातभर परिजनों ने तलाश की थी। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img