Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

50 लाख का सोना लेकर कारीगर फरार

  • कीमत करोड़ों में होने की आशंका, बंगाल के कारीगरों को आभूषण बनाने के लिए कारोबारियों ने था दिया सोना

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: शहर सराफा बाजार से कारोबारियों को करीब 50 लाख कीमत का सोना लेकर एक बंगाली कारीगर फरार हो गया है। गायब किए गए सोने की कीमत कई करोड़ होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा रहा है। दरअसल, जिन कारोबारियों का काम यह कारीगर व उसके सहयोगी करते थे,

उनसे संपर्क का प्रयास किया जा रहा है। इसके चलते गायब किए गए सोने की कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है। हालांकि यह भी आशंका है कि कुछ ऐसे भी कारोबारी हो सकते हैं कि जिनका सोना यह कारीगर ले गया हो और वो किन्हीं कारणों के चलते पुलिस के सामने आने से कन्नी काट रहे हों।

ये है पूरा मामला

देहलीगेट थाना के कूचा नील की आशीष वर्मा पुत्र ओम प्रकाश वर्मा की आशीष कॉम्प्लेक्स में मैसस एके ज्वैलर्स तथा अशोक पुत्र ओम प्रकाश गोपाल मार्केट कूचा नील मैसर्स अशोक एंटरप्राइजेज ने करीब 50 लाख की कीमत का सोना आर्डर पर आभूषण बनाने वाले बंगाल के जिला वर्दमान ग्राम कथाल गाछी, पूरवा बेरी पारा निवासी कारीगर सैफद्दीन इस्लाम पुत्र नौशाद को दिया था।

08 3

जो सोना दिया था, बंगाली कारीगर सैफद्दीन इस्लाम को उसके आभूषण बनाकर वापस 31 अक्तूबर तक देने थे। सैफद्दीन इस्लाम व उसका बेटा नौशाद यहां बाजार में तमाम कारोबारियों से आर्डर बनाने के लिए अक्सर सोना ले जाते थे और आभूषण तैयार कर दे दिया करते थे।

काल नहीं की रिसीव तो हुआ शक

आशीष वर्मा व अशोक के पास जब आर्डर के आभूषण बनकर नहीं पहुंचे तो उन्होंने 31 की शाम को सैफद्दीन व उसके बेटे नौशाद के मोबाइल पर काल की, लेकिन काल रिसीव नहीं हुई। कारोबारियों ने सोचा कि शायद मोबाइल चार्जिंग पर लगा होगा और कारीगर आभूषण तैयार कर रहा हो या अन्य किसी काम में लगा होगा। यह सोचकर वह शांत हो गए।

कई दिन से दुकान बंद

सैफुद्दीन व उसके बेटे ने जब कॉल रिसीव नहीं की तो अगले आभूषण के लिए सोना देने वाले कारोबारी उसकी दुकान पर पहुंचे। दरअसल बंगाली कारीगर की भी दुकान गोपाल मार्केट में ही है जहां वह मजदूरी पर अपने बेटे के साथ आभूषण बनाने का काम करता है। वहां पहुंचे तो पता चला कि दुकान पर तो तीन दिन से ताला लटका है। कई अन्य कारोबारी भी यहां सैफुद्दीन को पूछने को आए थे। जिन्होंने आर्डर पर माल बनाने के लिए दिया है, वो सभी उसकी तलाश कर रहे हैं।

09 3

बंगाली कारीगर के यूं अचानक गायब होने की बात सुनकर अशोक व आशीष के पैरों तले से जमीन खिसक गयी। उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था कि क्या करें। बात करीब 50 लाख कीमत के सोने की है। खैर उन्होंने भी सैफुद्दीन व नौशाद की जहां भी तलाश कर सकते थे वहां तलाश शुरू कर दी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। दोनों कारोबारी बाजार में ही सैफद्दीन के ठिकाने की जानकारी करने के लिए भटकते रहे। बाजार मे काम करने वाले दूसरे बंगाली कारीगरों से उसके घर का पता लिया।

आठ साल से है बाजार में

अशोक व आशीष की मदद कर रहे मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय आनंद अग्रवाल ने बताया कि कारोबार में भरोसे पर चलता है। बाजार में अक्सर इस प्रकार की घटनाएं सुनने को मिलती हैं। इसके बाद भी कारोबारी को भरोसा करते हुए ही दूसरे कारीगरों को सोना देना पड़ता है।

10 3

जो कारीगर सोना लेकर भागा है वो भी पिछले करीब आठ से दस साल से बाजार में काम कर रहा है। जो शख्स इतने सालों से साथ काम कर रहा हो, उस पर भरोसा ना किए जाने का कोई कारण भी नहीं बनता।

थाने पहुंचे कारोबारी और पदाधिकारी

अमानत में खयानत के इस मामले को लेकर कारोबारी अशोक व आशीष को साथ लेकर मेरठ बुलियन ट्रेडर्स के महामंत्री विजय आनंद व अध्यक्ष तथा अन्य पदाधिकारी थाना देहलीगेट पहुंचे। घटना को लेकर दोनों ने अलग-अलग तहरीर दी है। इसके अलावा यह भी उम्मीद की जा रही है कि कुछ अन्य कारोबारी भी तहरीर लेकर आ सकते हैं।

मामला दर्ज कर लिया है

इंस्पेक्टर देहलीगेट विनय सिंह ने बताया कि दोनों कारोबारियों ने तहरीर दी है। मामला दर्ज कर लिया गया है। फरार हुए कारोबारी की तलाश में पुलिस जुट गयी है।

ये कहना है बुलियन ट्रेडर्स का

मेरठ बुलियन ट्रेडर्स के महामंत्री विपुल सिंहल ने बताया कि करीब 50 लाख के सोने का मामला है। इन दिनों बाजार में दीपावली को लेकर काम चल रहा है। उम्मीद है कि पुलिस शीघ्र ही मामले का खुलासा कर देगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Share Market: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 550 अंक उछला, निफ्टी 24,600 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिमी एशिया में चल रहे...

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img