जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: पर्यावरण मंत्री कार्यालय की ओर से सूचना प्राप्त हुई है। बताया जा रहा है कि दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा कल दिए गए निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए आज सभी संबंधित विभागों की बैठक बुलाई है। इस बैठक में परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत, राजस्व मंत्री आतिशी भी शामिल होंगे।

