Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

जॉनी बेयरस्टॉ ने पहले टी-20 में इंग्लैंड को दिलाई जीत 

केपटाउन: जॉनी बेयरस्टॉ ने 48 गेंद में नाबाद 86 रन बनाकर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी-20 क्रिकेट मैच में इंग्लैंड को जीत दिलाई। दक्षिण अफ्रीका ने छह विकेट पर 179 रन बनाए जिसके जवाब में इंग्लैंड ने चार गेंद बाकी रहते पांच विकेट पर 183 रन बनाए। बेयरस्टॉ ने एक चौका और एक छक्का लगाकर टीम को जीत तक पहुंचाया। दक्षिण अफ्रीका ने मैच पर दबदबा बनाए रखा था लेकिन बूरान हेंडरिक्स के डाले 17वें ओवर में बेयरस्टॉ और कप्तान इयोन मोर्गन ने 28 रन बना डाले। इसी ओवर से मैच का नक्शा बदल गया। इंग्लैंड को इस ओवर से पहले 24 गेंद में 51 रन चाहिए थे लेकिन इसके बाद 18 गेंद में 23 रन की जरूरत थी। मोर्गन अगले ओवर में लुंगी एंगीडी की गेंद पर मिडविकेट में कैच दे बैठे। इसके बावजूद बेयरस्टॉ ने संयम बनाए रखकर फिनिशर की भूमिका निभाई। उन्होंने अपनी पारी में नौ चौके और चार छक्के जड़े। इससे पहले इंग्लैंड के लिए गेंदबाजी में सैम कुरेन ने 28 रन देकर तीन विकेट लिए।  कोरोना वायरस महामारी के कारण ब्रेक के बाद दक्षिण अफ्रीका में यह पहला अंतरराष्ट्रीय मैच था।
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img