Wednesday, May 20, 2026
- Advertisement -

सीरीज बचाने उतरेगी टीम इंडिया 

  • दूसरा वनडे मैच आज सुबह 9.10 बजे से, तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है आॅस्ट्रेलिया 
 सिडनी, भाषा: पहले मैच में लय पाने के लिए जूझते रहे भारतीय गेंदबाजों को बिना समय गंवाए अपनी गलतियों में सुधार करके आस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज बचाने के लिए आज दूसरे एकदिवसीय क्रिकेट मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।
 भारत को पहले मैच में 66 रन से पराजय का सामना करना पड़ा। आॅस्ट्रेलिया ने जिस तरह से भारत की कमजोरियों का फायदा उठाया, वह कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री के लिए चिंता का सबब है। हार्दिक पंड्या ने 76 गेंद में 90 रन बनाए लेकिन 2017 चंैपियंस ट्रॉफी फाइनल की तरह सिर्फ एक शानदार पारी से मैच नहीं जीता जा सकता। पंड्या ने खुद स्वीकार किया है कि वह फिलहाल गेंदबाजी करने की स्थिति में नहीं हैं और टी-20 विश्व कप से पहले गेंदबाजी नहीं कर पाएंगे । इससे कोहली के पास ऐसे गेंदबाज रह गए हैं जो बल्लेबाजी नहीं कर सकते और शीर्षक्रम का कोई बल्लेबाज गेंदबाजी नहीं कर सकता। दूसरी ओर आस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच, स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर जबर्दस्त फार्म में हैं जिससे जसप्रीत बुमराह और बाकी गेंदबाज असरदार साबित नहीं हुए। भारतीय टीम के गेंदबाजी संयोजन में किसी बदलाव की संभावना भी नहीं है बशर्ते युजवेंद्र चहल और नवदीप सैनी दोनों अनफिट घोषित न हों। चहल और सैनी दोनों ने मिलकर 20 ओवरों में 172 रन दे डाले। चहल चोट के कारण अपना स्पैल पूरा करने के बाद मैदान छोड़कर चले गए। वहीं सैनी की कमर में खिंचाव आ गया है। उनके कवर के तौर पर टी नटराजन को टीम में रखा गया है। उनके बाहर होने पर शारदुल ठाकुर को सैनी की जगह और कुलदीप यादव को चहल की जगह उतारा जा सकता है। आॅस्ट्रेलियाई टीम में उभरते सितारे कैमरन ग्रीन को मौका मिल सकता है क्योंकि पहले मैच में स्टोइनिस की बाजू में खिंचाव आ गया था। फिंच और स्मिथ दोनों ने संकेत दिया कि ग्रीन वनडे में पदार्पण कर सकते हैं। भारत के शीर्ष क्रम के कुछ बल्लेबाजों ने गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलकर अपने विकेट गंवाए।
पहले वनडे में धीमी ओवर गति के लिए भारतीय टीम पर जुर्माना
दुबई, भाषा: भारतीय टीम पर सिडनी में सीरीज के शुरूआती वनडे में आस्ट्रेलिया के खिलाफ धीमी ओवर गति के लिए मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। भारत ने पहले वनडे में अपने 50 ओवर पूरे करने के लिए चार घंटे और छह मिनट के लिए जिसमें उसे 66 रन से हार का सामना करना पड़ा। आईसीसी मैच रैफरी डेविड बून ने यह जुर्माना लगाया। खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिए न्यूनतम ओवर गति उल्लघंन की आचार संहिता के अनुसार खिलाड़ियों पर निर्धारित समय में गेंदबाजी नहीं कर पाने की स्थिति में प्रत्येक ओवर से उनकी मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है।
spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

PM Modi: देश को अलविदा कह गए भुवन चंद्र खंडूरी, पीएम मोदी ने जताया दुख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार...
spot_imgspot_img