जनवाणी संवाददाता |
सरूरपुर: दिल्ली में भारतीय किसान यूनियन नेता युद्धवीर सिंह की गिरफ्तार के विरोध में बुधवार की सुबह भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में भूनी टोल प्लाजा पर पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए भूनी टोल प्लाजा को फ्री करा दिया। टोल फ्री करने के बाद कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में टोल प्लाजा पर धरना देकर बैठ गए।

हुक्के की गुड़गुड़ाहट पर भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने किसान नेता की गिरफ्तार के विरोध में टोल फ्री करा रखा। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची किसानों से बातचीत की जा रही थी। जिला अध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया कि किसान नेता युद्धवीर सिंह को दिल्ली में पुलिस ने गिरफ्तार कर लेते जिसकी गिरफ्तार के विरोध में टोल प्लाजा फ्री कराया गया है।

