Monday, May 25, 2026
- Advertisement -

पांच राउंड फायरिंग से दहला कैंपस

  • सीसीएसयू कैम्पस में दो छात्र गुटों में हुई कई राउंड फायरिंग में एक छात्र गंभीर रूप से घायल
  • फायरिंग का आरोपी छात्र अस्पताल में भर्ती, मौके से पुलिस ने एक 32 बोर की पिस्टल बरामद
  • पुलिस को कई खाली कारतूस मिले, घायल सहित पांच छात्र गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सीसीएसयू कैम्पस में कुलसचिव आॅफिस के सामने दो छात्र गुटों के बीच जमकर मारपीट फायरिंग हुई। छात्रों ने हथियारों से एक-दूसरे पर कई राउंड फायरिंग की। फायरिंग मारपीट के चलते एक गुट के छात्रों ने दूसरे गुट के एक छात्र पर र्इंटों और गमलों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दिनदहाड़े हुई फायरिंग पर कैम्पस में अफरातफरी और भगदड़ मच गई। मारपीट फायरिंग की घटना में मौके पर पुलिस ने एक पिस्टल बरामद की है। पुलिस ने कई छात्रों को गिरफ्तार किया है।

सीसीएसयू कैम्पस में रजिस्ट्रार आॅफिस के सामने छात्र गुट प्रशांत चौधरी और अक्षय सिंह आमने सामने आ गये। प्रशांत चौधरी व हर्ष चौधरी व एक अन्य छात्र की अक्षय गुट से कहासुनी हो गई। जिसके चलते बात इतनी बढ़ी कि दोनों गुटों के बीच पिस्टलों से एक-दूसरे पर खुलेआम फायरिंग की गई। प्रशांत चौधरी व हर्ष ढाका ने अपने 20-25 साथियों के साथ अक्षय सिंह गुट पर फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान कैम्पस में अफरातफरी मच गई। जिसके चलते छात्रों में भगदड़ मच गई। वहीं अक्षय सिंह और शेखर चौधरी व एक अन्य छात्र ने प्रशांत को घेर लिया

01 1

और उस पर गमलों और लाठी-डंडों से हमला कर छात्र प्रशांत चौधरी गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं दोनों गुट मारपीट फायरिंग के बाद मौके से फरार हो गये। फायरिंग मारपीट के दौरान एक छात्र गुट प्रशांत चौधरी की 32 बोर की पिस्टल वहीं गिर गई। छात्र गुटों के बीच मारपीट फायरिंग की घटना पुलिस की मौजूदगी में हुई। पुलिस मारपीट फायरिंग होते देखती रही। सूचना के बाद मौके पर पहुंची मेडिकल पुलिस ने मौके से एक 32 बोर का पिस्टल बरामद किया है। मौके पर पुलिस को 32 बोर कारतूस के कई खाली खोखे मिले हैं।

वहीं घायल छात्र प्रशांत को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मारपीट फायरिंग की घटना में पांच छात्रों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने प्रशांत चौधरी की तहरीर पर अक्षय सिंह, शेखर उर्फ परमीत के खिलाफ आईपीसी धारा 147, 149, 324, 504, 506, 307 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। वहीं पुलिस की तरफ से दोनों गुटों पर प्रशांत चौधरी पुत्र उदयवीर सिंह निवासी कलंजरी, जानी, अक्षय सिंह, पुत्र उमा शंकर निवासी जाग्रति विहार मेडिकल थाना, शेखर उर्फ परमीत पुत्र टेकचन्द निवासी जाग्रति विहार, अक्षय बैंसला निवासी खानपुर परतापुर, शान मौहम्मद निवासी किठौर व अज्ञात छह अन्य नामजद

02 1

तथा बीस पच्चीस अज्ञात के खिलाफ धारा 147, 149, 307, 504, 506, 7 क्रिमिनल्स लॉ एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। शेखर चौधरी उर्फ परमीत की तहरीर पर प्रशांत चौधरी व हर्ष ढाका के खिलाफ धारा 307, 323, 504, 506, 147, 149 में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने अक्षय सिंह, शेखर चौधरी, अक्षय बैंसला, शान मौहम्मद को गिरफ्तार किया है।

वर्चस्व को लेकर हुई मारपीट फायरिंग

कैम्पस में दो छात्र गुटों के बीच हुई मारपीट फायरिंग की घटना आपसी वर्चस्व को लेकर बताई गई। पूर्व में भी कई बार छात्रों के बीच कई बार फायरिंग की घटना हो चुकी हैं। जिनमें पुलिस ने कई छात्रों को जेल भेजा था। लेकिन जेल से छूटने के बाद फिर छात्रों के बीच वर्चस्व को लेकर खुलकर फायरिंग मारपीट की घटना शुरु हो गई हैं। जिससे कैम्पस का माहौल असुरक्षित हो गया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Weather: नौतपा की तपिश बढ़ाएगी मुश्किलें, इन बातों का रखें खास ध्यान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में भीषण गर्मी का...

Noida News: ग्रेटर नोएडा में झुग्गियों में लगी भीषण आग, 20 से ज्यादा जलकर राख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना...
spot_imgspot_img