Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ की मुख्यमंत्री बनेंगी रेणुका सिंह! नड्डा से की बातचीत

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: छत्तीसढ़ से बड़ी खबर आ रही है। कयास लगाया जा रहा है कि प्रदेश की मुख्यमंत्री पद आदिवासी महिला के नाम पर भाजपा ने मुहर लगा दी है। हालांकि अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है लेकिन, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से रेणुका सिंह की मुलाकात ने राज्य राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है।

आपको बता दें कि भरतपुर-सोनहत सीट से चुनाव जीतने वाली रेणुका सिंह ने गुरुवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। रेणुका सिंह और जेपी नड्डा के बीच करीब 30 बातचीत हुई। मुख्यमंत्री के फेस को लेकर अभी कोई ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन उससे पहले मुलाकात हुई है। सीएम के ऐलान से पर मुलाकात को लेकर अलग-अलग तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

बता दें कि भाजपा ने छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव बिना किसी चेहरे के लड़ा और जीता। इसीलिए अभी तक कोई चेहरे नहीं मिल सका है। तीन दिसंबर को चुनाव के नतीजे आने के बाद चार दिन बीत चुके हैं और अभी चेहरे की तलाश है, लेकिन रेणुका सिंह की इस बीच मुलाकात एक नया मोड़ लेकर आई है। वहीं, अभी तक सीएम न तय कर पाने को लेकर कांग्रेस ने तंज कसना शुरू कर दिया है। वहीं, दिल्ली में जेपी नड्डा का घर का पावर सेंटर बना हुआ है। मुलाकातों का दौर जारी है। अभी राजस्थान में भी सीएम चेहरा सामने नहीं आ सका है।

रेणुका सिंह के अलावा छत्तीसगढ़ में सीएम फेस अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं। इनमें रमन सिंह और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का नाम शामिल है। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और रेणुका सिंह दोनों ही लोकसभा सांसद भी रहे हैं। ऐसा भी माना जा रहा है कि भाजपा इस बार किसी नए चेहरे को सीएम बना सकती है। फिलहान विधायकी का चुनाव जीतने के बाद दोनों सांसदों नए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अब सीएम के लिए किस का नाम सामने आता है, इसका इंतजार है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img