Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

दिसंबर में सबसे सर्द रही बुधवार की रात

  • रात हो रही सर्द, पल-पल बदल रहा मौसम

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: गुलाबी ठंड का दौर खत्म होने को है और सर्दी सितम ढाने को तैयार है। इसका कारण पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव है, जिसकी वजह से पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना बढ़ गई है। मौसम में यह बदलाव पूरे उत्तर भारत में महसूस होगा। पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी के चलते मैदानी क्षेत्रों के तापमान में भी दो-तीन डिग्री की गिरावट आ सकती है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, फिलहाल न्यूनतम तापमान में ही कमी आएगी। दिन में धूप खिलने और आसमान साफ रहने से अधिकतम तापमान ज्यादा गिरेगा। वजह, दिन के तापमान में गिरावट एवं कोहरे के लिए बरसात होना जरूरी है। यानी सुबह-शाम और रात की ठंड जहां थोड़ा ठिठुरन पैदा करने वाली है।

08 7

दिसंबर माह में बुधवार की रात सबसे सर्द रही है। यहां तापमान गिरते हुए नौ डिग्री के पास पहुुंच गया। पिछले चार दिन में तापमान 4.7 डिग्री गिर गया है। बृहस्पतिवार को मेरठ के एक्यूआई में भी बढ़ोतरी हुई है। वेस्ट यूपी में बदलते मौसम के साथ ठंड में इजाफा होने लगा है। रात सर्द होती जा रही है और तापमान गिर रहा है। बुधवार की रात दिसंबर माह में सबसे सर्द रही है। पहली बार तापमान नौ डिग्री के पास दर्ज किया गया। लगातार मौसम में बदलाव के चलते मौसम आने वाले दिनों में भी सर्द रहेगा। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

अधिकतम आर्द्रता 93 व न्यूनतम 40 प्रतिशत दर्ज किया गया। दिन के तापमान में करीब एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। बृहस्पतिवार को एनसीआर में फिर से प्रदूषण बढ़ गया। प्रदूषण में हो रही गिरावट के बाद बढ़ोतरी के चलते एक्यूआई 262 दर्ज किया गया। जबकि बागपत में 284, गाजियाबाद में 290, मुजफ्फरनगर में 314, जयभीमनगर में 261, गंगानगर में 254, पल्लवपुरम में 270 दर्ज किया गया। दो दिन कम रहने के बाद फिर से एक्यूआई बढ़ा है, एनसीआर में प्रदूषण के बढ़ने से हवा खराब होने लगी है। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही का कहना है कि अभी दो तीन दिन में प्रदूषण में बढ़ोतरी होगी, हवा कम होने से प्रदूषण बढ़ा है। रात का तापमान में एक डिग्री के गिरावट के आसार है। 11 दिसंबर तक मौसम ऐसे ही बना रहेगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img