Thursday, May 28, 2026
- Advertisement -

सड़क हादसे में पत्रकार की मौत, दूसरा साथी गंभीर

  • रिश्तेदारी में जाते हुआ हादसा, परिजनों में कोहराम

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: गांव पंजीठ के पास सड़क हादसे में कार सवार पत्रकार की मौत हो गई जबकि उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पत्रकार की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया वहीं कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। देर शाम पोस्टमार्टम से शव आने के बाद गमगीन माहौल में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।

मंगलवार की रात्रि करीब साढ़े 11 बजे कैराना के आर्यपुरी देहात निवासी पत्रकार मेहताब (22) अपने साथी पत्रकार गुलवेज के साथ अपनी कार से हरियाणा राज्य के जिला करनाल के कोहंड रिश्तेदारी में जा रहा था। जैसे ही कार सवार गांव पंजीठ के निकट पहुंचे तो विपरीत दिशा से आ रहे एक डीसीएम ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी।

टक्कर लगने के बाद मेहताब की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई तथा गुलवेज गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कार से बाहर निकाला और घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे गंभीर हालत के चलते मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया।

पुलिस ने परिजनों को जानकारी देने के साथ ही शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। वहीं पुलिस ने डीसीएम को अपने कब्जे में ले लिया। इस मामले में मृतक के भाई इरफान की ओर से अज्ञात डीसीएम चालक के खिलाफ लापरवाही व तेज गति से चलाकर टक्कर मारने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया।

सांत्वना देने को पहुंचे पत्रकार व गणमान्य लोग

कैराना: मेहताब पुत्र अब्बास मुजफ्फरनगर से प्रकाशित एक समाचार पत्र के जिला प्रभारी थे जो अपने साथी पत्रकार गुलवेज आलम पुत्र सलीम पत्रकार के साथ रिश्तेदार में जा रहे थे। गुलवेज आलम भी एक अखबार के संपादक हैं। मेहताब की मौत की खबर से कस्बे के गणमान्य लोगों समेत पत्रकारों में शोक की लहर है जबकि उनके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। देर शाम को पोस्टमार्टम से शव आने के बाद पत्रकार के घर में चीख-पुकार मच गई वहीं मोहल्ले में गम का माहौल बन गया। पत्रकारों व गणमान्य लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। वहीं गमगीन माहौल में शव का सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Savarkar Jayanti: वीर सावरकर को देशभर से नमन, अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: विनायक दामोदर सावरकर की जयंती...

Weather Update: एनसीआर में उबलता पारा, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में मई के आखिरी...
spot_imgspot_img