Monday, May 11, 2026
- Advertisement -

सेंट थॉमस इंग्लिश मीडियम में कोरोना विस्फोट

  • दो शिक्षिकाओं तथा एक शिक्षिका का पूरा परिवार संक्रमित
  • संक्रमण के बाद भी स्कूल में करायी गई प्रतियोगात्मक परीक्षाएं

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: छीपी टैंक स्थित सेंट थॉमस इंग्लिश मीडियम कान्वेंट स्कूल में कोरोना विस्फोट के बाद भी प्रयोगात्मक परीक्षाएं करायी गयीं। जबकि वहां की दो शिक्षिकाएं कोरोना संक्रमित पायी गयी हैं। एक अन्य शिक्षिका पूरे परिवार समेत कोरोना संक्रमित हुई है। हैरानी इस बात की है कि शिक्षिकाओं के संक्रमित पाए जाने के बाद भी स्कूल बंद नहीं किया गया है।

ये भी पता चला है कि इस स्कूल को तीन दिन के लिए बंद कराए जाने का आदेश जारी किया गया है, लेकिन आदेश ताक पर रख दिए गए। स्कूल स्टाफ के संक्रमित होने की खबर के बाद अभिभावक चिंता में हैं। उन्हें आशंका है कि स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे संक्रमित स्टाफ के संपर्क में होने से संक्रमित हो सकते हैं।

आमतौर पर इस प्रकार के मामलों में ही संक्रमण की चेन बनती है। इस संबंध में स्कूल प्रशासन से पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी कहने से मना कर दिया। वहीं, दूसरी ओर संक्रमण के खुलासे के बाद अनेक अभिभावकों ने फिलहाल अपने बच्चों को कुछ समय के लिए स्कूल न भेजने का फैसला किया है। अभिभावक चाहते हैं कि स्वास्थ्य विभाग पूरे स्टाफ की पूल सैंपलिंग करें ताकि संक्रमित चिह्नित किए जा सकेंगे। अभी ये स्पष्ट नहीं कि जिनके संक्रमित होने की बात कही जा रही है वो इलाज के लिए कहां पर भर्ती किए गए हैं।

02 1

संक्रमितों में जागृति विहार निवासी तीन साल की मासूम बच्ची भी शामिल

कोरोना संक्रमण के चलते एक शख्स की उपचार के दौरान मौत हो गयी, जबकि 222 नए केस भी मिले हैं। सीएमओ डा. अखिलेश मोहन ने कोरोना अपडेट जारी करते हुए ये जानकारी दी। उपचार के दौरान जिस संक्रमित महिला की मौत हुई है, वह 34 वर्षीया डुंगरावली परतापुर निवासी है।

वहीं, संक्रमितों की सूची में बड़ी संख्या में छात्र, कैदी, नौकरी पेशा, घरेलू कामकाजी महिलाएं, कारोबारी, सैन्य कर्मी, मजदूर, हेल्थ केयर वर्कर भी शामिल हैं। सीएमओ ने बताया कि जिन इलाकों में पूर्व में संक्रमण के केस मिले हैं। वहां कोरोना की चेन टूटने का नाम नहीं ले रही है। इसके अलावा ऐसे बहुत से इलाके हैं, जहां परिवारों में संक्रमण के चेन बनी है। ऐसे कुछ खास इलाकों में सेक्टर एक माधवपुरम, सदर ढोलकी मोहल्ला, हापुड़ स्टैंड इलाका, शास्त्रीनगर मयूर विहार फेज-1, सेक्टर सात जागृति विहार।

03 3

गुरुवार को इस इलाके में बड़ी संख्या में संक्रमण के केस मिले हैं। इसी तर्ज पर कल्याण गढ़ी में भी संक्रमण के केस पाए गए हैं। कंकरखेड़ा शिवलोकपुरी, रामनगर कंकरखेड़ा, यहां संक्रमण की चेन बनी है। कंकरखेड़ा का सांईधाम इलाका। इसी थाना क्षेत्र की टीकाराम कालोनी। मवाना रोड कृष्ण लोक कालोनी, अब्दुल्लापुर व गंगानगर, कसेरूखेड़ा नयी मंडी, वेद व्यासपुरी कुंडा, पंचगांव, मानसरोवर सिविल लाइन, नेहरू नगर गली नंबर पांच, सिविल लाइन न्यू मोहनपुरी, विवेक विहार कालोनी, इंचौली, कोतवाली पूर्वा अहिरान आदि शामिल हैं।

परीक्षितगढ़ थाने में एक पुलिस कर्मी पॉजिटिव

गुरुवार को सीएचसी पर तीन दिन पूर्व हुई आरटीपीसीआर जांच में परीक्षितगढ़ थाने में तैनात पुलिसकर्मी रजनीश पॉजिटिव आया है। स्वास्थ्य विभाग ने घर पर ही आइसोलेट कर दवा दी है। साथ ही लोगों से कोरोना बचाव के साधन उपयोग करने की अपील की है।

सरधना में धीमी हुई कोरोना की रफ्तार

क्षेत्र में कोरोना की रफ्तार धीमी होने पर स्वास्थ्य विभाग ने भी राहत की सांस ली है। हालांकि लोगों में सजगता अब भी नजर नहीं आ रही है। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुल 145 लोगों की जांच कराई गई। अच्छी बात ये रही कि जांच में सभी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। सरधना क्षेत्र में रोजाना बड़े स्तर पर कोरोना की जांच कराई जा रही है। राहत भरी बात ये है कि पिछले कई दिन से सरधना में कोरोना का एक भी केस सामने नहीं आया है।

सरधना में कोरोना की रफ्तारी धीमी होने से स्वास्थ्य विभाग को भी सुकून मिला है। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुल 145 लोगों की जांच कराई गई। अच्छी बात ये रही कि जांच में सभी लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई। जिस पर स्वास्थ्य विभाग ने भी राहत की सांस ली। इस संबंध में सीएचसी प्रभारी डा. राजेश कुमार का कहना है कि 145 लोगों की जांच कराई गई थी। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img