Monday, May 11, 2026
- Advertisement -

सड़क दुर्घटना में गर्भवती मां व बच्चे की मौत

  • पुलिस ने मां व बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
  • ट्रक चालक मौके से फरार

जनवाणी संवाददाता |

धामपुर: ट्रक से कुचलकर बाइक सवार महिला और उसके दो वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मां और बेटे के शव को आनन फानन में घटना स्थल से हटाया। पुलिस ने दोनों के शव का पंचनामा भरकर जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।

नहटौर निवासी संजीव बाइक से अपनी पत्नी प्रीति उर्फ भूरी व दो वर्षीय बेटे नकुल को लेकर धामपुर के डा सुरेश चौधरी के अस्पताल में चेकअप के लिए जा रहा था। जब वह नहटौर बाईपास पर पहुंचा तो सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से संजीव बाइक से दूर जाकर गिर गया तथा उसकी पत्नी प्रीति व नकुल की ट्रक से कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। घायल संजीव को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। मृतक मां व बेटे के शव को आनन-फानन में घटनास्थल से हटाया गया।

घटना से आक्रोशित परिजनों ने सीएससी पहुंचकर आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने आरोपी चालक की गिरफ्तारी का भरोसा देते हुए परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। बताया जा रहा है मृतका प्रीति गर्भवती थी।

जो रूटीन चेकअप कराने के लिए चिकित्सक के पास जा रही थी। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने मृतक मां व बेटे के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल अरुण कुमार त्यागी ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर चालक के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img