Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

Koffee With Karan 8: जीनत अमान की बायोपिक में इस अभिनेत्री की होगी एंट्री? ‘कॉफी विद करण 8’ में हुए कई खुलासे..

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। फिल्म निर्देशक करण जौहर के फेमस शो ‘कॉफी विद करण 8’ में कोई न कोई धमाल मचा ही देता है। वहीं फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता यहां आकर कई खुलासे भी करते हैं। अब चाहे वह करियर को लेकर हो या निजी जिंदगी के बारे में लेकिन इस चैट शो में कई जबरदस्त खुलासे ​हो जाते हैं। वहीं इस बार शो में दिग्गज अभिनेत्रियां जीनत अमान और नीतू सिंह बतौर मेहमान बनकर आईं थी।

35

जिसमें दोनों अभिनेत्रियों ने कई दिलचस्प ​किस्से बताए और करियर को लेकर बात की। शो के दौरान जीनत अमान से उनकी बायोपिक के बारे में भी बात की गई। जहां उनसे पूछा गया कि वह अपनी बायोपिक में किस ​अभिनेत्री को देखना चाहेंगी?

जीनत ने लिया प्रिंयका चोपड़ा का नाम

36

इस पर जवाब देते हुए जीनत अमान ने देसी गर्ल यानि प्रिंयका चोपड़ा का नाम लिया। दरअसल, एक्ट्रेस ने बताया कि, वह अपने किरदार में प्रियंका चोपड़ा को देखना पसंद करेंगी। इस सवाल के अलावा करण जौहर ने पूछा कि अगर ‘सत्यम शिवम सुंदरम 2’ बनती है तो आज के दौर की कौन सी अदाकारा रूपा के किरदार को बखूबी अदा करेगी? इस बार जीनत ने दीपिका पादुकोण का नाम लिया।

नीतू सिंह ने लिया दीपिका पादुकोण का नाम

38

बता दें कि, फिल्म निर्देशक करण जौहर ने एक्ट्रेस से ये सवाल शो के रैपिड फायर राउंड के दौरान पूछे। वहीं, नीतू सिंह से भी करण जौहर ने कई सवाल पूछे। जिसमें एक सवाल के जवाब में नीतू सिंह ने भी दीपिका पादुकोण का नाम लिया।

39

करण जौहर ने नीतू सिंह से कुछ सवाल पूछे और कहा कि वे किस कलाकार को कौन सा रोल देना पसंद करेंगी। इस दौरान नीतू सिंह से पूछा गया कि वे अपनी फैशन स्टाइलिस्ट के रूप में किसे देखना पसंद करेंगी? जवाब में नीतू सिंह ने दीपिका पादुकोण का नाम लिया। वहीं, जब उनसे पूछा गया कि फिटनेस एक्सपर्ट किसे रखना पसंद करेंगी तो नीतू सिंह ने अनुष्का शर्मा के नाम का जिक्र किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Share Market: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 550 अंक उछला, निफ्टी 24,600 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिमी एशिया में चल रहे...

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img